Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीआजसू ने किया कांके प्रखंड संयोजक मंडली गठित

आजसू ने किया कांके प्रखंड संयोजक मंडली गठित

अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के कांके प्रखंड कमिटी गठन को लेकर आज कांके कुम्हारिया बजार ताड़ में बैठक हुई। बैठक में अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के कांके प्रखंड इकाई गठन को लेकर प्रखंड स्तरीय संयोजक मंडली का गठन किया गया । कमिटी गठन में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी गदाधर महतो , विशिष्ट अतिथि विभावि महासचिव राजकिशोर महतो और वरीय उपाध्यक्ष राहुल तिवारी उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता शाहिद खान एव संचालन दीपक दुबे ने किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में आजसू पार्टी के कांके प्रखंड अध्यक्ष राजन मुंडा, प्रखंड उपाध्यक्ष बलराम महतो, संगठन सचिव मुर्तजा खान उपस्थित थे।

अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह राँची जिला प्रभारी गदाधर महतो ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू ही एक मात्र संगठन है जिसका गठन ही छात्र छात्राओं एवं युवाओं ने झारखंड निर्माण के उद्देश्य से किया था। झारखंड गठन तो हुआ परन्तु झारखंड निर्माण का असल उद्देश्य अभी बाकी है। हम युवाओं को ऐसे झारखंड निर्माण के लिए आह्वाहन कर रहें है जहां भूख, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अशिक्षा आदि के लिए कोई स्थान ना हो। इस सपने को पूरा करने के लिए आवश्यक है कि हम सभी आजसू को मजबूत करें और यह मजबूती तभी आ सकती जब संगठन के सिपाही हर गांव हर टोले तक पहुंचेंगे।
आज की बैठक में मुख्य रूप से अभिषेक शुक्ला, मनोहर साहू जी, दीपक साहू, दीपक दुबे ,विकी महतो, शहीद खान, ऋषि राज केसरी धीरज ठाकुर, अरुण उरांव ,अभय महतो आदि उपस्थित थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular