Wednesday, May 1, 2024
spot_img
Homeझारखंडमगही, भोजपुरी, अंगिका एवं मैथिली को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल...

मगही, भोजपुरी, अंगिका एवं मैथिली को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल करने के निर्णय पर पुनर्विचार करे सरकार-आजसू

राँची। राज्य सरकार ने झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के तहत मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षाओं में अलग-अलग जिलों के हिसाब से क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से संबंधित जो अधिसूचना जारी की है, इसे लेकर राज्यभर में विरोध जारी है। मगही, भोजपुरी, अंगिका एवं मैथिली को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल करने के निर्णय से झारखण्डी युवा काफी आक्रोशित हैं।

विरोध कर रहे युवाओं ने आजसू पार्टी के नेताओं एवं पदाधिकारियों को कई ज्ञापन भी सौंपा हैं। जिसमें उन्होंने तथ्य और तर्क के साथ यह उल्लेखित किया है कि मगही, भोजपुरी, अंगिका एवं मैथिली झारखण्ड की माटी की भाषा नहीं। ऐसे में इन भाषाओं को क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में शामिल करने का कोई औचित्य नहीं। साथ ही उनका यह मानना है कि सरकार के इस निर्णय से झारखण्ड एवं झारखण्डियों का हक मारा जाएगा।

आजसू पार्टी हमेशा से झारखण्ड, झारखण्डियों एवं युवाओं के मुद्दे पर मुखर रही है और सरकार से इस विषय पर पुनर्विचार करने तथा मगही, भोजपुरी, अंगिका एवं मैथिली को क्षेत्रीय भाषा की सूची से हटाने की मांग करती है।

25 एवं 26 जनवरी को धनबाद, बोकारो एवं गिरिडीह में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे आंदोलन

उपर्युक्त विषय पर अगर सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो 25 जनवरी धनबाद, बोकारो एवं गिरिडीह में आजसू पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेंगे तथा 26 जनवरी को झारखण्ड आंदोलन के मसीहा स्व. बिनोद बिहारी महतो जी के समाधि स्थल से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेंगे।

झारखंड की संपदाओं की लूट में शासन प्रशासन के लोग सीधे तौर पर जुड़े हैं

झारखंड की संपदा की लूट में शासन प्रशासन के लोग सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं और अवैध कमाई के हिस्सेदार भी हैं। संसाधनों की लूट को रोकने के लिए आजसू पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी और हर मोर्चे पर सरकार को चुनौती देगी। इसे लेकर गिरिडीह के सांसद एवं आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ कोयला के अवैध कारोबार के खिलाफ कल सड़क पर उतरे, गाड़िया जब्त की। कोल माफिया झारखंड को लूट रहे हैं और इसका विरोध करने वाले लोगों को जान से हाथ धोने की धमकी दी जा रही है।

उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने हरमू,राँची स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular