Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeकोहरामराजनीतिआकाश दीक्षित बने NSUI के राष्ट्रीय कन्वीनर,सोशल मीडिया की राष्ट्रीय संयोजक ने...

आकाश दीक्षित बने NSUI के राष्ट्रीय कन्वीनर,सोशल मीडिया की राष्ट्रीय संयोजक ने दी बधाई

NSUI के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं कांग्रेस नेता आकाश दीक्षित को NSUI का राष्ट्रीय कन्वीनर नियुक्त किया गया है। NSUI राष्ट्रीय कार्यालय से जारी की गई नई लिस्ट में आकाश दीक्षित को राष्ट्रीय स्तर पर नई ज़िम्मेदारी दी गई है।

NSUI के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं कांग्रेस नेता आकाश दीक्षित को NSUI का राष्ट्रीय कन्वीनर नियुक्त किया गया है। NSUI राष्ट्रीय कार्यालय से जारी की गई नई लिस्ट में आकाश दीक्षित को राष्ट्रीय स्तर पर नई ज़िम्मेदारी दी गई है। जिसमें उन्हें राष्ट्रीय कन्वीनर नियुक्त किया हैI झारखंड से एनएसयूआई सोशल मीडिया की राष्ट्रीय संयोजक आरूषि वंदना सिंह ने बताया कि आकाश दीक्षित नेशनल कोऑर्डिनेटर सोशल मीडिया रह चुके हैं। यहां प्रभारी के रूप में UP, झारखंड में युवाओं एवं छात्रों के हित की लड़ाई लड़ रहे थे और उनकी आवाज़ को पुरज़ोर तरीके से उठाते रहे। आकाश दीक्षित मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। पिछले कई वर्षों से छात्र राजनीति में सक्रिय हैं। संगठन द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी पर आकाश दीक्षित ने कहा कि संगठन ने विश्वास जताया है, इस पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। अपनी ज़िम्मेदारी पूर्ण रुप से निर्वहन करेंगे। आकाश दीक्षित ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, NSUI के सोशल मीडिया चेयरमैन आदित्य भगत, NSUI सोशल मीडिया इंचार्ज हर्ष बिसारिया और आयुष शर्मा का आभार जताया।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular