Monday, May 6, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीनेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में अंजलि मिश्रा अव्वल

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में अंजलि मिश्रा अव्वल

एल पी पब्लिक स्कूल में नेहरू युवा केन्द्र, रांची (युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण( सबका साथ ,सबका विकास,सबका विश्वास ,सबका प्रयास)विषय पर किया गया।

यह कार्यक्रम रांची जिला युवा अधिकारी अब्दुल फारूक खान के देख रेख में आयोजित किया गया ।जिसमे जिला के सभी प्रखण्ड से चयनित प्रतिभागी को बुलाए गए थे।जिसमें ,प्रथम स्थान अंजलि मिश्रा ,द्वितीय स्थान, वीर सिंह मुंडा एवम तृतीय स्थान मनीष कुमार साहू को मिला।विजेताओं को सर्टिफिकेट एवम मैडल देकर पुरस्कृत किया गया ।
जिसमे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

इस प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में एलुमनाई एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ,सचिव शुभम मंत्री उपस्थित थे।

निर्णायक मंडली के रूप में डॉ संजीव सिंह , डॉ रजनी शर्मा ,जितेंद्र पाठक थे।तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से लेखा एवम कार्यक्रम सहायक गौरव चुघ, एन वाई वी आशिफ अशरफी,आशीष कुमार, संजय मंडल थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular