Monday, May 6, 2024
spot_img
Homeफिल्मी दुनियारिलीज होने को है भोजपुरी फ़िल्म "बस गईलु तू दिलों जान में”

रिलीज होने को है भोजपुरी फ़िल्म “बस गईलु तू दिलों जान में”

गायक , अभिनेता करण वर्मा की भोजपुरी फ़िल्म “बस गईलु तू दिलो जान में” बहुत जल्द रिलीज की जाएगी। गोण्डा फिल्म विलेज के बैनर तले निर्मित व यशी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह भोजपुरी फ़िल्म पूर्ण रूप से पारिवारिक व मनोरंजक है।
इस फिल्म में भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित व लोकप्रिय कलाकार भी करण वर्मा संग दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। करण वर्मा के अनुसार इस फ़िल्म में उनका किरदार बहुत ही अलग व खास हैं। इसमें दर्शकों को रोमांस कॉमेडी एक्शन ड्रामा व पूर्ण मनोरंजन मिलेगा।एनएफ. इस फ़िल्म की निर्मात्री अलीशा रावत, सह निर्मात्री बिंद्रा देवी, निर्देशक साहिल खान, संगीतकार दामोदर राव, गायक गायिका आलोक कुमार, मोहन राठौर, प्रियंका सिंह, इंदु सोनाली, ममता राउत, पामेला जैन हैं।

जानकारी के अनुसार इस दमदार फिल्म के कलाकारों में करण वर्मा, संजय वर्मा, अयाज खान, उमेश सिंह, अलीशा रावत, निशा पांडेय, आरोही सिंह, कासिम खान, मनीष सोनकर, शहजाद सागर, अमंजय, आइटम गर्ल ज्योति मिश्रा, पूजा सिंह, रानी ने दमदार अभिनय किया हैं।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular