Sunday, May 5, 2024
spot_img
Homeकोहरामराजनीतिभाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मनाया हुल दिवस

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मनाया हुल दिवस

खलारी मंडल के चुरी दक्षिण पंचायत में मोहन नगर में पूर्व प्रमुख और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राँची ग्रामीण मंत्री श्रीमती रेणु देवी के नेतृत्व में हुल दिवस मनाया गया।इस अवसर पर वीर सपूत क्रांतिकारी सिंधो कान्हो की छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया और सभी उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि अर्पित किया ।इस मौके पर वक्ता रमेश विश्वकर्मा ने उनके किये कार्यो और जीवनी पर प्रकाश डाला ,साथ ही खलारी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने हूल आंदोलन के संबंध में बताया और जीवन मे अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने पर बल दिया ।कार्यक्रम का संचालन मंडल सहसंयोजक ओम प्रकाश शर्मा ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन मंडल संयोजक रामसूरत यादव ने किया।

इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। मोहन नगर डकरा साइडिंग में कालीमंदिर के समीप तीन पीपल का पौधा लगाया गया। पौधारोपण अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, दिलीप पासवान, रेणु देवी, ओम प्रकाश शर्मा, मनोज नाथ शाहदेव, विष्णु दयाल चौहान, रमेश विश्वकर्मा, लालचंद लोहरा, उषा देवी, अनिता देवी, ने संयुक्त रूप से मिल कर किया । इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष दिलीप पासवान ,राजू महतो , अल्पसंख्यक मोर्चा के मो.शाहिद, मो.हैदर अली खान,मनोज नाथ सहदेव ,अनिता देवी ,उषा देवी ,फागुनी देवी ,लालचंद लोहरा ,विष्णु दयाल चौहान, सूरज कुमार ,विनय चौहान, डाहरु मुंडा ,सतेंद्र चौहान, सतेंद्र (कैला चौहान)सुरेन्द्र पासवान आदि उपस्थित थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular