Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeझारखंडकोरोना वारियर्स के रूप में देश के दो लाख गांवों में चार...

कोरोना वारियर्स के रूप में देश के दो लाख गांवों में चार लाख स्वास्थ्य स्वयं सेवक भाजपा करेगी तैनात:-लाल सिंह आर्य

कोरोना के तीसरे लहर की संभावनाओं को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस लिया है। भाजपा सवास्थ्य स्वंय सेवकों की फौज खड़ी कर लिया है इस बाबत अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के झारखंड प्रभारी श्री लाल सिंह आर्य ने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में पार्टी के कार्यकर्ता नेता और पदाधिकारियों ने सेवा ही संगठन मानते हुए सेवा कार्य किया। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर डॉक्टर, मेडिकल, पुलिस सफाईकर्मी और भाजपा भी तैयार है। पार्टी ने देश के 2 लाख गांवों में 4 लाख स्वास्थ स्वयं सेवक संघ तैयार कर रही है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश की कार्यशाला सम्पन्न हो गयी है। जिला स्तर पर भी कार्यशाला हो रही है। चौथे चरण में मंडल की कार्यशाला चल रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में 29465 बूथ है और 61000 बूथ वोलेंटियर बनाया जाना है। सांगठनिक 27 जिले में कार्यशाला सम्पन्न हो गयी है। 513 मंडल में कार्यशाला चल रही है। मंडल में 2052 टीम बन चुकी है। इस अभियान में हमारा हेल्थ वोलेंटियर हर घर जाएंगे। इस टीम में महिला और पुरुष दोनों शामिल है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत लोगों को न हो जाए इसकी भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि ऑक्सिमीटर और थर्मल मशीन की भी व्यवस्था की जाएगी। कोरोना से क्या सावधानी बरतनी है इसकी भी जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड के दो मंडलों के कार्यशाला में 31 अगस्त 2021 को शामिल होंगे। 

हेमन्त सरकार ने संवैधानिक मर्यादा का किया चीरहरण

श्री लाल ने कहा कि कांग्रेस सेवा नहीं सिर्फ आरोप लगाती है। भाजपा सेवा करती है। कोरोना काल के समय कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता ने कोरोना से सावधानी की कोई अपील जनता से नही की बल्कि लोगों को गुमराह करने का कार्य किया। विपक्ष सिर्फ षड्यंत्र करती है। सेवा ही संगठन के पार्ट 3 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक संघ तैयार किये जा रहे है। 5 सितंबर तक झारखंड में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। 
झारखंड की सरकार संवैधानिक मर्यादा का चीरहरण कैसे होता है यह जानती है। केंद्र सरकार मुफ्त में टीका दे रही और झारखंड में यह टीका खराब हो रही है। यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने सभी को मुफ्त टीका दिया है। झारखंड की जनता को सही से टीका मिले इसकी व्यवस्था झारखंड सरकार को करना चाहिए।

 इस प्रेस वार्ता में अभियान संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, अभियान संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, पूर्व मंत्री व चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी और एससी मोर्चा के मीडिया प्रभारी लौकेश कुमार मौजूद थें।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular