Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीकांग्रेस और विपक्ष के लोगों ने महामारी के दौर मे लॉकडाउन और...

कांग्रेस और विपक्ष के लोगों ने महामारी के दौर मे लॉकडाउन और टीका पर भ्रम फैलाने का काम किया और जनता को खतरे में डाला :- लाल सिंह आर्य

आज राष्ट्रिय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अंतर्गत मण्डल स्तरीय कार्यशाला कोकर में आयोजित किया गया। जिसमें राँची महानगर जिला के कोकर मण्डल से चयनित स्वास्थ्य स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कार्यक्रम प्रभारी तथा भाजपा के अनुसूचित जाती मोर्चा के राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य ने उपरोक्त बातें कहीं।

श्री लाल सिंह आर्य ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रात रात भर जग कर की जनता की सेवा। राशन, भोजन, दवाई, रक्तदान के साथ अंतिम क्रिया में सहयोग के लिए खड़े रहे भाजपा के कार्यकर्ता।

श्री आर्य ने ये भी कहा की संभावीत कोरोना के तीसरे लहर के लिए खुद को इतना संगठित करना है कि, विपदा आने पर हम प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को सरलता पूर्वक मदद पहुँचा सकें।

कार्यक्रम मे उपस्थित रांची महानगर के अध्यक्ष के.के.गुप्ता ने कहा कि दूसरे पार्टी के लोग सिर्फ भड़काने की राजनीति करते हैं परन्तु भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता मन में सिर्फ जनसेवा का भाव रख कर घर घर पहुँच कर लोगों के सुख दुःख में खड़ा रहना आपना धर्म समझता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश की उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश अनुसूचित जाती मोर्चा के अध्यक्ष अमर बाऊरी, काँके विधायक समरि लाल,जीतु चरण राम, माहापौर आशा लकड़ा, संजीव विजयवर्गीय, रांची महानगर के महामंत्री वरुण साहू, बलराम सिंह, जितेंद्र सिंह पटेल, जितेंद्र वर्मा, विवेक विकास, विश्वजीत कुमार सिंह, Dr राजीव कुमार , पायल सोनी ,हिमांशु, तथा प्रसिक्षणं शिवर में भाग ले रहे कोकर मण्डल के स्वास्थ्य स्वयंसेवक गण उपस्थित रहे।

THE REAL KHABAR



RELATED ARTICLES

Most Popular