Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeकोहरामराजनीतिचंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ,37 विधायक पहुंचे तलंगना

चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ,37 विधायक पहुंचे तलंगना

झारखंड में चंपई सोरेन के झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन के 37 विधायक तेलंगाना पहुंच गए हैं। रांची से चार्टर्ड फ्लाइट ये विधायक हैदराबाद पहुंचे। इन्हें हैदराबाद के लिओनिया रिसॉर्ट में ठहराया गया है।

इधर, झारखंड में सोरेन की पार्टी JMM में बगावत शुरू हाे गई है। साहिबगंज जिले के बोरिओ विधानसभा क्षेत्र से JMM विधायक लोबिन हेम्ब्रेम ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। बिशुनपुर से JMM विधायक चमरा लिंडा‌ भी नाराज बताए जा रहे हैं।

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार दोपहर 12.20 बजे चंपई सोरेन को झारखंड के 12वें सीएम के तौर पर शपथ दिलाई। चंपई के साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। नई सरकार 5 फरवरी को बहुमत साबित करेगी।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular