Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीचंद्रशेखर आज़ाद दुर्गा पूजा समिति का हुआ भूमिपूजन

चंद्रशेखर आज़ाद दुर्गा पूजा समिति का हुआ भूमिपूजन

राजधानी रांची के हृदयस्थली कहे जाने वाले अल्बर्ट एक्का चौक मुख्य मार्ग पर विगत 1971 से आकस्मिक कारणों को छोड़कर यथासंभव और आकर्षक पूजा का आयोजन चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति करता रहा है।

इसी के तहत दुर्गा पूजा और पंडाल निर्माण की शुरुआत क्लब के संस्थापक सदस्यों अध्यक्ष पदाधिकारी एवं सदस्यों के बीच यजमान के द्वारा भूमि पूजन के साथ प्रारंभ हुई चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष शहर वासियों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को अपने पूजा पंडाल प्रारूप में देवलोक का प्रस्तुति करने जा रहा है।

IMG 20230829 WA0020

बेहद ही आकर्षक रूप से पूजा पंडाल मनोरम लाइटिंग और नैनाभीराम मां का दरबार होगा कोलकाता से आए कारीगरों के द्वारा पूजा पंडाल का निर्माण होना है और पूजा पंडाल में लगने वाले आकर्षक लाइट भी पूजा पंडाल के प्रारूप देवलोक के तर्ज पर बेहद ही खास रूप से लगाई जानी है।

इस देवलोक में मां दुर्गा और मां दुर्गा के दरबार में स्थापित प्रतिमाओं के अलावा अन्य भगवान की प्रतिमा बेहद ही संजीदगी के साथ आए श्रद्धालुओं के बीच प्रस्तुत रहेगी क्लब के अध्यक्ष पदाधिकारी सहित सभी सदस्य पंडाल निर्माण से लेकर मां के विसर्जन शोभायात्रा तक अपने अथक प्रयास से शहर वासियों को आकर्षक और भव्य पूजा का आयोजन के लिए कृत संकल्पित हो गया है।

IMG 20230829 WA0021

चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष का कहना है कि हम सभी सदस्य भूमि पूजन के साथ मां के आराधना के लिए बेहद ही तत्परता के साथ लग चुके हैं और हमारी ओर से कोशिश होगी कि प्रत्येक वर्ष की भांति जिस प्रकार शहर वासियों को चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के मनोरम पूजा पंडाल का अवलोकन का इंतजार होता है उस आशा पर हम सभी सदस्य गण खरे उतरने का प्रयास करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular