Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeझारखंडकांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई ने मनाया शिक्षक दिवस

कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई ने मनाया शिक्षक दिवस

कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। रांची कांग्रेस भवन में झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी की उपस्थिति में डॉ. राधाकृष्णन जी के चित्र पर एन.एस.यू.आई के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। उसके बाद एन.एस.यू.आई के पदाधिकारियों ने विभिन्न विश्विद्यालय के अधिकारियों को सम्मानित किया।रांची विश्विद्यालय की कुलपति कामिनी कुमार जी, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी के कुलपति रमेश पांडेय जी, टेक्निकल यूनिवर्सिटी के प्रसाखा पदाधिकारी प्रमोद कुमार जी,रांची यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक आशीष झा जी को तुलसी का पौधा एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सभी शिक्षको ने एन.एस.यू.आई को धन्यवाद किया एवं आशीर्वाद दिया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि भारतीय परंपरा में शिक्षकों को भगवान के समान माना जाता है।शिक्षक दिवस ऐसा अवसर है जब हम उन सभी शिक्षकों की समर्पित सेवाओं का सम्‍मान करते हैं जो हमारे बौद्धिक और नैतिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

शिक्षक सार्थक जीवन की राह दिखाता है और एक शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता होता है। आज सभी शिक्षक गुरु-शिष्य की परम्परा को कायम रखने का संकल्प लें। मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, पिया बर्मन, अमन यादव, अब्दुल राबनवाज, राहुल महतो, चंदन, निखिल, प्रणव सिंह, आकाश मौजूद थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular