Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीवरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का...

वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय स्थित सभा कक्ष कमरा नंबर 307 में अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त अपराध गोष्टी में ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक/पु0नि0 एवं थाना/ओपी प्रभारी उपस्थित हुए ।

गोष्टी के प्रारंभ में ही दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था का संधारण भीड़भाड़ वाले स्थान पर सीसीटीवी कैमरे का अधिष्ठापन, सैनिटाइजेशन का व्यवस्था, मास्क पहनने हेतु अनुरोध करना एवं कोविड-19 नियमों का सख्ती से अनुपालन से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए।

गोष्टी में विगत माह में दिए गए निर्देशों की समीक्षा बारी- बारी सभी थाना प्रभारी से की गई। साथ ही आगामी माह के लिए अनुपालन हेतु निम्न निर्देश दिए गए:- अपराध नियंत्रण में—–:: विगत 1 वर्षों में जेल से छूटे अपराधकर्मियों का सत्यापन ; संपत्ति मूलक कांडों के उद्भेदन; जुआ/ शराब के अड्डेबाजी पर छापामारी—–अनुसंधान नियंत्रण में यूडी कांडों की समीक्षा करते हुए उसके निष्पादन की दिशा में आवश्यक करवाई करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

साथ ही ग्रामीण थाना क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण कांडों के उद्भेदन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को उनके मनोबल बनाए रखने हेतु अधोहस्ताक्षरी के द्वारा 1. श्रीमति यशोधरा, पुलिस उपाधीक्षक साइवर रांची, 2 पु0नि0 राजीव कुमार सिंह, थाना प्रभारी ओरमांझी रांची, 3. पु0अ0नि0 सदानंद, ओरमांझी थाना, 4. पु0अ0नि0 राजकुमार सिंह मैक्लुस्कीगंज थाना, 5. पु0अ0नि0 भगवान तामसोय, थाना प्रभारी सिकिदिरी, 6. पु0अ0नि0 मनीष कुमार गुप्ता थाना प्रभारी बेडो, 7. पु0अ0नि0 रवि शंकर थाना प्रभारी पिठौरिया, 8. पु0अ0नि0 मुकेश हेंमब्रम, थाना प्रभारी सोनाहातु, 9. पु0अ0नि0 सूर्यकांत ओपी प्रभारी राहे, 10. पु0अ0नि0 विष्णु कांत, थाना प्रभारी दशमफॉल, 11. पु0अ0नि0 संगीता तिग्गा, इटकी थाना, 12, स0अ0नि0 जय प्रकाश पांडे, प्रभारी नक्सल सेल रांची, 13. स0अ0नि0 मोहम्मद सवाब अंसारी, अभियोजन कोषांग रांची, 14. प्रिया पिंकी मींज प्रभारी सामान्य शाखा रांची, 15. राजेश प्रसाद प्रभारी हिंदी शाखा राची, 16. आ0/3560 मोहम्मद गुलाम गौस सीपीएमएस व्यवहार न्यायालय रांची, 17. आ0/1621 सुभान भगत सीपीएमएस व्यवहार न्यायालय रांची, 18. आ0/2193 विकास कुमार सिंह अर्दली, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, 19. म0आ0/3260 गीता कुमारी रातु थाना रांची, 20. म0आ0/2278 मौसमी खेस अर्दली, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची, 21. म0आ0/3857 सुशीला कच्छप अर्दली, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची को प्रशस्ति पत्र के साथ डायरी, पेन देकर सम्मानित किया गया ।

साथ ही कोरोना को देखते हुए भारत एवं झारखंड सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने हेतु निर्देश दिया गया।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular