Friday, April 26, 2024
spot_img
HomeझारखंडजमशेदपुरEast Singhbhum Chamber Election: सुरेश पर सोंथालिया पर मूनका को वॉक ओवर...

East Singhbhum Chamber Election: सुरेश पर सोंथालिया पर मूनका को वॉक ओवर देने का दबाव

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में चुनावी बिगुल बजते ही जोड़-घटाव शुरू हो गया है। अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया और उपाध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने ताल ठोक दी है। ऐसे में मारवाड़ी सम्मेलन सहित समाज के प्रबुद्धजन अब सुरेश पर दबाव बना रहे हैं कि वे चुनाव से पीछे हट जाएं और मूनका को वॉक ओवर दे दें। चैंबर चुनाव को लेकर साकची में एक व्यवसायी के यहां चार दौर की वार्ता हो चुकी है। इसमें चैंबर के कई पूर्व अध्यक्ष से लेकर नई कार्यकारिणी में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार भी शामिल हुए हैं।

सभी यही दबाव बना रहे हैं कि चैंबर में नए चेहरे आने चाहिए। इस पर सुरेश सोंथालिया तैयार भी हैं कि नए चेहरे आना चाहिए तो आए। एक सूची बनाए और सभी पदाधिकारियों को हटाकर नए चेहरों को जगह दी जाए। लेकिन प्रबुद्धजन इसके लिए तैयार नहीं है। वे चाहते हैं कि विजय आनंद मूनका अध्यक्ष और मानव केडिया महासचिव बने। लेकिन सवाल फिर यही उठ रहा है कि ये दोनो भी तो पुराने हैं और पिछले 10-12 सालों से विभिन्न पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं। ऐसे में बात जहां शुरू हुई थी, वहीं पर जाकर खत्म हो गई लेकिन प्रबुद्धजनों का प्रयास जारी है कि किसी तरह से सुरेश मान जाएं।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular