Skip to content
April 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram

The Real Khabar

दिखाएं हम, सिर्फ सच्ची ख़बरें

THE REAL KHABAR_20260108_131911_0000
Primary Menu
  • JHARKHAND
    • West Singhbhum
    • Khunti
    • Latehar
    • Palamu
    • Garhwa
    • Pakur
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Gumla
    • Jamtara
    • Hazaribagh
    • Simdega
    • Sahibganj
    • Ramgarh
    • Ranchi
    • Chatra
    • Saraikela-Kharsawan
    • Bokaro
    • Godda
    • Giridih
    • Lohardaga
    • Kodarma
  • BIHAR
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • CAREER
  • ENTERTAINMENT
  • TECH
  • BREAKING NEWS
  • POLITICS
  • Crime
  • Sports
Light/Dark Button
Youtube
  • Home
  • BIHAR
  • समस्तीपुर में कोहरे का कहर: घने कुहासे में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत
  • BIHAR

समस्तीपुर में कोहरे का कहर: घने कुहासे में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

Sneha Gupta 3 months ago (Last updated: 3 months ago)
2026_1image_16_07_012142071biharroadaccident-ll.jpg

बिहार में घने कोहरे ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया है। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां शुक्रवार देर रात घने कोहरे के बीच हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। कम दृश्यता के कारण हुए इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी अचानक रास्ते में घने कोहरे के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने जब सड़क पर क्षत-विक्षत हालत में शव देखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मृतकों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत, वार्ड संख्या 14 निवासी संजीव राय और अजय राय के रूप में हुई है। जैसे ही इस हादसे की खबर उनके गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों का हाल बेहाल है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों घना कोहरा लगातार सड़क हादसों की वजह बन रहा है, लेकिन इसके बावजूद यातायात सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर प्रशासन और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत की याद दिला दी है।

Post navigation

Previous: जमुई में बेखौफ अपराधियों का तांडव: थाने से चंद कदमों पर स्वर्ण कारोबारी से 50 लाख की लूट, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल
Next: आरजेडी में पारिवारिक तकरार फिर तेज: रोहिणी आचार्य का एक्स पर तीखा वार, बिना नाम लिए तेजस्वी और संजय यादव पर साधा निशाना

Related Stories

2026_1image_10_09_399741529biharroadaccidentnews.j.jpg
  • BIHAR

घने कोहरे ने ली डॉक्टर दंपति की जान: वैशाली में खड़े कंटेनर से टकराई कार, तड़के मचा कोहराम

Sneha Gupta 3 months ago
Screenshot_20260131_123658.jpg
  • BIHAR
  • Crime
  • POLITICS

पटना NEET छात्रा कांड की जांच CBI को सौंपी गई, सरकार का बड़ा फैसला

Sneha Gupta 3 months ago
17_03_2025-nishant-kumar_23901156.webp
  • BIHAR
  • POLITICS

होली के बाद सियासी मैदान में उतर सकते हैं निशांत कुमार, JDU में एंट्री की अटकलें तेज

Sneha Gupta 3 months ago

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram

Trending News

वैश्विक कूटनीति के मंच पर भारत की बढ़ती धमक: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में गूंजा ‘नेशन फर्स्ट’ का मंत्र 1775930041041 (1) 1
  • Ranchi

वैश्विक कूटनीति के मंच पर भारत की बढ़ती धमक: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में गूंजा ‘नेशन फर्स्ट’ का मंत्र

admin 2 weeks ago
राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी ने किया चना, गुड़ और शर्बत का वितरण IMG-20260329-WA0026 2
  • Ranchi

राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी ने किया चना, गुड़ और शर्बत का वितरण

admin 4 weeks ago
रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में होगा भव्य आयोजन IMG-20260325-WA0048 3
  • Ranchi

रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में होगा भव्य आयोजन

admin 1 month ago
आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य आयोजन संपन्न IMG-20260325-WA0046 4
  • Ranchi

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य आयोजन संपन्न

admin 1 month ago
सीएम ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत लोहरदगा जिला में बेहतर संभावनाएं : राजीव रंजन IMG-20260323-WA0029 5
  • Lohardaga

सीएम ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत लोहरदगा जिला में बेहतर संभावनाएं : राजीव रंजन

admin 1 month ago

You May Have Missed

1775930041041 (1)
  • Ranchi

वैश्विक कूटनीति के मंच पर भारत की बढ़ती धमक: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में गूंजा ‘नेशन फर्स्ट’ का मंत्र

admin 2 weeks ago
IMG-20260329-WA0026
  • Ranchi

राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी ने किया चना, गुड़ और शर्बत का वितरण

admin 4 weeks ago
IMG-20260325-WA0048
  • Ranchi

रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में होगा भव्य आयोजन

admin 1 month ago
IMG-20260325-WA0046
  • Ranchi

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य आयोजन संपन्न

admin 1 month ago
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.