Tuesday, April 30, 2024
spot_img
HomeझारखंडHemant Soren Update// 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे हेमंत...

Hemant Soren Update// 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे हेमंत सोरेन,कोर्ट ने दी इजाजत

राॅंची। पूर्व सीएम Hemant Soren को कोर्ट से फ्लोर टेस्ट के लिए होनी वाली वोटिंग में शामिल होने की अनुमति मिल गयी है। दरअसल 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट में हेमंत के शामिल होने को लेकर पीएमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गयी। अर्जी में कहा गया कि राज्यपाल ने पांच फरवरी को सुबह 11 बजे चंपई सोरेन सरकार के विश्वास मत के लिए समय निर्धारित किया है। Hemant Soren अभी ईडी के न्यायिक हिरासत में हैं। इसलिए उन्हें 5 फरवरी को 11 बजे एक घंटे के लिए विधानसभा सत्र में विश्वास मत के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति दी जाये। इस अनुमति के लिए हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने अदालत में पूर्व में पारित किये गये कई आदेश पेश किये। ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत ने अर्जी पर सुनवाई करते हुए Hemant Soren को विश्वास मत के दौरान सुबह 11 बजे विधानसभा में उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular