Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeझारखंडगुमलागुमला में युवक ने शादी के 20वें दिन कुएं में कूदकर दी...

गुमला में युवक ने शादी के 20वें दिन कुएं में कूदकर दी जान, सुबह मिली लाश

सदर थाना क्षेत्र के कोटाम गांव में रविवार को कुएं से एक युवक की लाश बरामद की गई। वो शनिवार शाम से अपने घर से लापता था। युवक की 30 मई को शादी हुई थी और इसके 20वें दिन उसने सुसाइड कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार, शादी के बाद से युवक की अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर अक्सर विवाद हो रहा था।

युवक की पहचान नंदकेश्वर महतो उफ रूंधु महतो (22) के रूप में की गई। ग्रामीणों के अनुसार, विवाह के बाद दोनों करीब 15 दिनों तक काफी खुश थे। नंद केश्वर मजदूरी करता था। मगर इसके बाद दंपती के बीच कुछ भी ठीक ठाक नहीं चल रहा था। अक्सर दोनों के बीच विवाद हो रहा था।

ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद पूरा परिवार भी नशे की हालत में आपस में लड़ने-झगड़ने लगता था। शनिवार को भी देर शाम करीब 6 बजे परिवार के बीच विवाद होने के बाद नंद केश्वर गुस्से में घर से बाहर निकल गया। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने नंद केश्वर के कहीं चले जाने की संभावना को लेकर खोजबीन नहीं की। फिर सभी सो गए।

इधर, दूसरे दिन रविवार को उसकी खोजबीन शुरू की गई। तभी घर से कुछ दूर स्थित कुएं के पास उसका मोबाइल फोन व चप्पल देखा गया। इसके बाद कुएं में झगर डाला गया। मगर कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से कुएं का पानी मोटर लगाकर बाहर निकाला गया। तभी नंद केश्वर का शव दिखा। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद के कारणों को काफी टटोलने की कोशिश की। मगर किसी ने भी कुछ नहीं बताया। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर यूडी का मामला दर्ज इसकी तहकीकात कर रही है।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular