Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeझारखंडझारखंड में अब सात लाख तक की कार पर छह की जगह...

झारखंड में अब सात लाख तक की कार पर छह की जगह सात प्रतिशत लगेगी रजिस्ट्रेशन फीस

राज्य में अब छोटी कार और एक लाख तक की बाइक खरीदना महंगा हो गया है। लेकिन, लग्जरी कार सस्ती हो गई है। ऐसा राज्य झारखंड मोटर वाहन करारोपण (संशोधन) अधिनियम 2021 को लागू करने की वजह से हुआ है। अधिनियम के अनुसार जीएसटी के साथ एक्स शो रूम प्राइस तय होगी। अभी एक्स शो रूम प्राइस पर जीएसटी अलग से जोड़ा जाता था। अब 7 लाख रुपए की निजी कार पर एक्स शो रूम प्राइस का 7% और इससे अधिक कीमत की कार की एक्स शो रूम प्राइस पर 9% रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा।

अभी 7 लाख कीमत की पहली कार खरीदने पर रजिस्ट्रेशन फीस 6%, दूसरी कार खरीदने पर 9% शुल्क लगता है। लग्जरी कार खरीदने पर रजिस्ट्रेशन फीस 12% है। वहीं, एक लाख रुपए एक्स शो रूम प्राइस की बाइक पर 7% रजिस्ट्रेशन शुल्क लगेगा। इससे उपर की बाइक पर 9% रजिस्ट्रेशन फीस लगेगी। अभी रजिस्ट्रेशन फीस 6% है। इसी तरह एक्स शो रूम प्राइस पर रजिस्ट्रेशन फीस के अलावा स्मार्ट कार्ड सहित अन्य कागजात के अलग से पैसे देने होंगे।

एक लाख की बाइक पर एक हजार और 7 लाख की कार पर 5 हजार ज्यादा देनी होगी फीस

एक लाख रुपए की बाइक की एक्स शो रूम प्राइस पर 6% यानी 6 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन फीस लगती है। अब यह बढ़कर 7 हजार रुपए हो जाएगी। इसी तरह 7 लाख रुपए कीमत की कार पर रजिस्ट्रेशन फीस 42 हजार है, जबकि नए नियम से 7 लाख रुपए की कार लेने पर 49 हजार रुपए जमा करना होगा। अगर 20 लाख रुपए की लग्जरी कार लेते हैं, तो उसके रजिस्ट्रेशन पर अभी 2.40 लाख रुपए लगते हैं। नए नियम के अनुसार 20 लाख रुपए कीमत की कार लेने पर 9 प्रतिशत की दर से 1.80 लाख रुपए रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। यानी अब लग्जरी कार खरीदने पर करीब 60 हजार रुपए की बचत होगी।

ट्रैक्टर-ट्रेलर का अलग-अलग रजिस्ट्रेशन फीस

ट्रैक्टर की एक्स शो रूम प्राइस का 4 प्रतिशत रोड टैक्स 15 वर्षों के लिए देना होगा। लेकिन ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन के समय ट्रेलर से 5 हजार रुपए एकमुश्त रोड टैक्स के लिए लिया जाएगा।

अब पड़ोसी राज्यों के बराबर रजिस्ट्रेशन शुल्क

झारखंड में रजिस्ट्रेशन शुल्क बिहार, बंगाल और ओडिशा से सस्ता था। अन्य राज्यों में जीएसटी के साथ एक्स शो रूम प्राइस पर टैक्स लिया जाता था। जबकि झारखंड में एक्स शो रूम प्राइस से अलग जीएसटी लगता था। ऐसे में रजिस्ट्रेशन शुल्क की गणना एक्स शो रूम प्राइस पर होती थी। अब यहां भी जीएसटी को एक्स शो रूम प्राइस में जोड़ दिया गया है। रजिस्ट्रेशन शुल्क बढ़ा दिया गया है। जीएसटी जुड़ने से लग्जरी कार की एक्स शो रूम प्राइस अधिक होगी, इसलिए टैक्स कम किया गया है।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular