Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीजेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार में अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे...

जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार में अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं-डॉ आशा लकड़ा

रांची के हाई सिक्योरिटी एरिया में दिन-दहाड़े गोलीबारी की घटना होना चिंतनीय है। जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार में अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार को जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास के समीप अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना पर ये बातें भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने कही। उन्होंने कहा कि राजधानी में अपराधी खुलेआम मौत का खेल खेल रहे हैं और पुलिस-प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिस जगह पर यह घटना घटी है, वहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन का आवास है। कुछ ही दूरी पर उपायुक्त व एसएसपी का आवास भी है। इस घटना से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शहर में हिस्ट्री शीटर सक्रिय हो चुके हैं। राज्य सरकार से इससे शर्मनाक घटना और क्या हो सकती है, जब हाई सिक्योरिटी एरिया ही असुरक्षित हो। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं और मोरहाबादी स्थित उनके पिता (शिबू सोरेन) के आवास के समीप घटित इस घटना से यह स्पष्ट हो चुका है कि राज्य की आम जनता कितनी सुरक्षित है। जब राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन आम जनता की हिफाजत नहीं कर सकते तो उन्हें तत्काल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें सहस्र यह स्वीकार करना चाहिए कि राज्य की आम जनता को सुरक्षित रखने में वे नाकाम हो चुके हैं।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular