Skip to content
April 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram

The Real Khabar

दिखाएं हम, सिर्फ सच्ची ख़बरें

THE REAL KHABAR_20260108_131911_0000
Primary Menu
  • JHARKHAND
    • West Singhbhum
    • Khunti
    • Latehar
    • Palamu
    • Garhwa
    • Pakur
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Gumla
    • Jamtara
    • Hazaribagh
    • Simdega
    • Sahibganj
    • Ramgarh
    • Ranchi
    • Chatra
    • Saraikela-Kharsawan
    • Bokaro
    • Godda
    • Giridih
    • Lohardaga
    • Kodarma
  • BIHAR
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • CAREER
  • ENTERTAINMENT
  • TECH
  • BREAKING NEWS
  • POLITICS
  • Crime
  • Sports
Light/Dark Button
Youtube
  • Home
  • JHARKHAND
  • Ranchi
  • कड़ाके की ठंड से कांपा झारखंड, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, कहीं राहत तो कहीं बढ़ी मुश्किलें
  • Ranchi

कड़ाके की ठंड से कांपा झारखंड, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, कहीं राहत तो कहीं बढ़ी मुश्किलें

Sneha Gupta 3 months ago (Last updated: 3 months ago)
65b328c775eb7-jharkhand-fog-263638626-16x9-1.jpg

झारखंड इन दिनों भीषण ठंड की गिरफ्त में है। सुबह और शाम की कंकनी ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, जबकि दिन में भी ठंडी हवाओं के चलते लोग सिहरने को मजबूर हैं। सड़कों पर कम आवाजाही, अलाव के पास जुटती भीड़ और गर्म कपड़ों में लिपटे लोग इस ठंड की गंभीरता को साफ बयां कर रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, लेकिन मध्य और उत्तरी झारखंड में फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। यहां अगले 24 घंटे तक शीतलहर का असर बना रहने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में जारी रहेगी कड़ाके की सर्दी

लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, रांची, डालटेनगंज, गढ़वा और गिरिडीह जिलों में ठंड का प्रकोप अभी थमने वाला नहीं है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। सुबह-शाम तो ठंड जानलेवा महसूस हो रही है, वहीं दोपहर में धूप निकलने के बावजूद करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली सर्द हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

10 जिलों में ठंड से मिल सकती है कुछ राहत

राज्य के कुछ हिस्सों में ठंड से थोड़ी राहत के संकेत जरूर मिल रहे हैं। गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो और धनबाद जिलों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इन इलाकों में तापमान बढ़कर 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बीते 24 घंटे में यहां न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया था, जिससे शाम और रात के समय ठंड का असर कुछ कम महसूस किया जा सकता है।

सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ठंड को हल्के में न लें। सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें, जरूरत न हो तो खुले में देर तक न रहें और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखें। आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज पर सभी की नजर बनी रहेगी, क्योंकि ठंड अभी पूरी तरह विदा लेने के मूड में नजर नहीं आ रही है।

Post navigation

Previous: ऐतिहासिक पल: मालदा से गुवाहाटी तक दौड़ी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
Next: देवरी में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने की टक्कर में जीजा-साला समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

Related Stories

1775930041041 (1)
  • Ranchi

वैश्विक कूटनीति के मंच पर भारत की बढ़ती धमक: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में गूंजा ‘नेशन फर्स्ट’ का मंत्र

admin 2 weeks ago
IMG-20260329-WA0026
  • Ranchi

राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी ने किया चना, गुड़ और शर्बत का वितरण

admin 4 weeks ago
IMG-20260325-WA0048
  • Ranchi

रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में होगा भव्य आयोजन

admin 1 month ago

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram

Trending News

वैश्विक कूटनीति के मंच पर भारत की बढ़ती धमक: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में गूंजा ‘नेशन फर्स्ट’ का मंत्र 1775930041041 (1) 1
  • Ranchi

वैश्विक कूटनीति के मंच पर भारत की बढ़ती धमक: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में गूंजा ‘नेशन फर्स्ट’ का मंत्र

admin 2 weeks ago
राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी ने किया चना, गुड़ और शर्बत का वितरण IMG-20260329-WA0026 2
  • Ranchi

राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी ने किया चना, गुड़ और शर्बत का वितरण

admin 4 weeks ago
रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में होगा भव्य आयोजन IMG-20260325-WA0048 3
  • Ranchi

रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में होगा भव्य आयोजन

admin 1 month ago
आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य आयोजन संपन्न IMG-20260325-WA0046 4
  • Ranchi

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य आयोजन संपन्न

admin 1 month ago
सीएम ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत लोहरदगा जिला में बेहतर संभावनाएं : राजीव रंजन IMG-20260323-WA0029 5
  • Lohardaga

सीएम ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत लोहरदगा जिला में बेहतर संभावनाएं : राजीव रंजन

admin 1 month ago

You May Have Missed

1775930041041 (1)
  • Ranchi

वैश्विक कूटनीति के मंच पर भारत की बढ़ती धमक: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में गूंजा ‘नेशन फर्स्ट’ का मंत्र

admin 2 weeks ago
IMG-20260329-WA0026
  • Ranchi

राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी ने किया चना, गुड़ और शर्बत का वितरण

admin 4 weeks ago
IMG-20260325-WA0048
  • Ranchi

रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में होगा भव्य आयोजन

admin 1 month ago
IMG-20260325-WA0046
  • Ranchi

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य आयोजन संपन्न

admin 1 month ago
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.