Sunday, May 5, 2024
spot_img
Homeकोहरामझारखण्ड सरकार के ताबूत का कील साबित होगा लाठीचार्ज : संजय सेठ

झारखण्ड सरकार के ताबूत का कील साबित होगा लाठीचार्ज : संजय सेठ

राँची। भारतीय जनता पार्टी, झारखण्ड प्रदेश के द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज में राँची के सांसद संजय सेठ भी चोटिल हुए।

सांसद श्री सेठ के बाएं हाथ में पुलिस की लाठी लगी, जिससे उन्हें मामूली चोट आई। इस प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बाद सांसद श्री सेठ ने कहा कि यह सरकार की विफलता है। राज्य के हर मुद्दे पर विफल हो चुकी सरकार के पास जब जनता को बताने के लिए कुछ नहीं रहा तो इस सरकार ने तुष्टिकरण की नीति अपनाई। उस तुष्टीकरण से भी जब सरकार को संतुष्टि नहीं मिली तो निहत्थे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलवाई।

भाजपा कार्यकर्ता जनहित में सरकार से जवाब मांगने गए थे परंतु इस सरकार को जवाब देना पसंद नहीं आया। और सरकार ने हिंसक रवैया अपनाया। यह हिंसक रवैया इस सरकार के ताबूत में कील साबित होगा। श्री सेठ ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता झुकने, रुकना और टूटना नहीं जानता है। भाजपा का कार्यकर्ता जनता के हित में संघर्ष करना जानता है। आज लाठीचार्ज करके सरकार ने जिस तानाशाही का परिचय दिया है वो इस सरकार को खत्म करके ही दम लेगा।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular