Sunday, May 5, 2024
spot_img
Homeकोहरामएन.एस.यू.आई ने सी.पी.सिंह का पुतला दहन किया

एन.एस.यू.आई ने सी.पी.सिंह का पुतला दहन किया

कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में रांची बिरसा चौक पे बी.जे.पी विधायक
सी.पी.सिंह का पुतला दहन किया गया। विदित हो कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र जारी है।

झारखंड विधानसभा में सदन के अंदर भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री सीपी सिंह के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को टैंपू एजेंट/ चालक एवं पिछड़ा कह कर सदन एवं मंत्री का अपमान किया गया है साथ ही उन्होंने अपनी टिप्पणी द्वारा गरीब मजदूर, मेहनतकश ऑटो रिक्शा चालकों एवं पिछड़ी जाति का भी अपमान किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि सी.पी सिंह पर करवाई की जानी चाहिए ।

बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने जिस तरह से हमारे मंत्री बन्ना गुप्ता को टेंपो चालक कहा है हम उसकी निंदा करते हैं। कहा कि सीपी सिंह के बयान के लिए BJP विधायकों को सदन में माफी मांगनी चाहिए। टेम्पो चलाना और मजदूरी करना छोटी बात नहीं सभी मेहनत करते हैं। ऐसा बयान अच्छी बात नहीं है। समाज में सभी का योगदान है। सी पी सिंह को खुद बोलने की तमीज नही है और वो इस तरह का बयान दे रहे है। बिरसा चौक पे सी पी सिंह मुर्दाबाद, सीपी सिंह माफी मांगों के नारो के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया।

मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदना,रविशंकर, प्रणव सिंह, अब्दुल राबनावज, आकाश रजवार, अमन यादव, अभिजीत बाउरी, शांतनु लाल यादव,अभिषेक, सोइयेब साह, उत्कर्ष,लड्डू, पीयूष, डब्लू, अमित, मजार साह, मेराज अंसारी, तरुण नायक,साहजहां,सुमित कुमार, आदिल, कासिफ, शाहनवाज, आलम, रिजवान मौजूद थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular