Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeझारखंडनक्‍सलियों के खिलाफ बड़े अभियान की तैयारी, बन रही उग्रवादियों की लिस्‍ट

नक्‍सलियों के खिलाफ बड़े अभियान की तैयारी, बन रही उग्रवादियों की लिस्‍ट

देश में आंतरिक खतरों से निपटने की दिशा में बड़ी कार्रवाई की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आंतरिक सुरक्षा के हिसाब से कई बिंदुओं पर राज्य सरकार से जानकारी मांगी है। गृह मंत्रालय ने झारखंड के सभी जिलों में पाकिस्तान, बांग्लादेश या चीन से जुड़े वैसे लोगों के विषय में जानकारी मांगी है, जो उनके प्रति सहानुभूति रखते हैं या एजेंट की भूमिका में हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा कुल नौ बिंदुओं पर राज्य से जानकारी मांगी गई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वैसे लोगों की सूची मांगी है जो पाकिस्तान के समर्थक हों या एजेंट हों। साथ ही विदेशों में रहने वाले ऐसे चीनी लोगों की सूची तैयार करने को कहा गया है, जो भारत के विरोधी हों। बांग्लादेश के समर्थक मुस्लिम या गैर मुस्लिम और तिब्बत मूल के ऐसे लोगों की सूची तैयार करनी है, जो भारत के लिए खतरा उत्पन्न कर सकते हैं। नेपाल के निवासी या नेपाल के वैसे निवासी जो यहां रहते हों व जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न कर सकते हों, उनकी भी सूची तैयार कर जानकारी मांगी गई है। राज्य में थानावार नक्सलियों व उग्रवादी समूह से जुड़े संदिग्धों, मददगारों की भी सूची तैयार की जा रही है।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular