Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeराष्ट्रीयआज होने जा रही है मोदी कैबिनेट की बैठक,मंत्रिमंडल विस्तार और कोरोना...

आज होने जा रही है मोदी कैबिनेट की बैठक,मंत्रिमंडल विस्तार और कोरोना पर होगा मंथन

कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के भाजपा नेताओं से मुलाकात ने कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की अटकलों को तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, अब तक 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर मोदी की मंत्रियों के साथ तीन ऐसी समीक्षा बैठकें हो चुकी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक होने जा रही है। सूत्रों की मानें तो बैठक में कोरोना की स्थिति पर चर्चा और मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन किया जाएगा। मोदी मंत्रिमंडल में अभी 60 मंत्री हैं। 

पिछले कुछ दिनों से अपने सरकारी आवास पर पीएम मोदी अलग-अलग समूहों में केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। साथ ही मंत्रियों के कामकाज की रिपोर्ट भी देख रहे हैं। इसके अलावा वह भाजपा और भाजपा सहयोगी राज्य के मुख्यमंत्रियों से भी मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के सीएम नीतीश कुमार से हाल में उनकी मुलाकात से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें बढ़ गई है। दरअसल, ये बैठकें आमतौर पर कैबिनेट फेरबदल या विस्तार से पहले की जाती हैं। नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई कि मोदी कैबिनेट में इस बार जदयू को भी जगह मिलेगी।

मानसून सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार संभव

संसद का मानसून सत्र जुलाई के दूसरे हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले मंत्रिमंडल में नए चेहरे को शामिल करने की अटकलें लगाई जा रही है। मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा खूब हो रही है। मोदी सरकार में फिलहाल 60 मंत्री हैं और इनकी संख्या 79 तक जा सकती है। ऐसे में पीएम मोदी की मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातों और चर्चा की इस कवायद के बीच कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज हो गई है। हालांकि,  इस बारे में सरकार या भाजपा की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular