Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीसांसद विधायक ने खलारी प्रखंड में कोरोना से अकाल मृत्यु प्राप्त हुए...

सांसद विधायक ने खलारी प्रखंड में कोरोना से अकाल मृत्यु प्राप्त हुए परिजनों को दिया सांत्वना, मदद का दिया आश्वासन

रिपोर्ट- संजय कुमार

रांची के सांसद संजय सेठ एवम कांके विधायक समरीलाल ने खलारी प्रखंड में कोरोना से हुए अकाल मृत्यु की प्राप्त शोकाकुल परिजनों से मिलकर हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मोहननगर के मनोज चौहान, चुरी के संजीव चटर्जी, और पिपरवार के पत्रकार अर्पण चक्रवर्ती व अन्य कोविड से असमय निधन हुए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पहली एवम दूसरी दोनों कोरोना की लहरों में केंद्र सरकार ने देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया। आज केंद्र सरकार जिस प्रकार अपने नागरिकों को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध करवा रही है, उसे देखकर पूरा विश्व स्तब्ध है। यह नया भारत है जो मोदी जी की अगुआई में विकास के नए मापदंड स्थापित करने को अग्रसर है।

सांसद विधायक ने खलारी प्रखंड में कोरोना से अकाल मृत्यु प्राप्त हुए परिजनों को दिया सांत्वना, मदद का दिया आश्वासन

सांसद के दौरे में ये रहे साथ

खलारी मंडल भाजपा अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता शशिभूषण सिंह, अरविंद सिंह, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी विकास दुबे, जिला महामंत्री प्रीतम साहू, महामंत्री अनिल गंझू, सांसद प्रतिनिधि फुलेश्वर महतो, , कार्तिक पांडेय,एवम मनोज साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जनजाति मोर्चा रमेश विश्वकर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामसुंदर सिंह, शत्रुंजय सिंह, मीडिया प्रभारी आनंद सिंह, विकास साह, अंशु सिंह, जितेंद्र पांडेय, उदय सिंह, मिथिलेश प्रजापति, दिलीप पासवान, रामसूरत यादव, रामेश्वर महतो, जफरुद्दीन अंसारी, चतुर्गुण भुइयां, रविन्द्र पासवान, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular