Skip to content
April 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram

The Real Khabar

दिखाएं हम, सिर्फ सच्ची ख़बरें

THE REAL KHABAR_20260108_131911_0000
Primary Menu
  • JHARKHAND
    • West Singhbhum
    • Khunti
    • Latehar
    • Palamu
    • Garhwa
    • Pakur
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Gumla
    • Jamtara
    • Hazaribagh
    • Simdega
    • Sahibganj
    • Ramgarh
    • Ranchi
    • Chatra
    • Saraikela-Kharsawan
    • Bokaro
    • Godda
    • Giridih
    • Lohardaga
    • Kodarma
  • BIHAR
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • CAREER
  • ENTERTAINMENT
  • TECH
  • BREAKING NEWS
  • POLITICS
  • Crime
  • Sports
Light/Dark Button
Youtube
  • Home
  • JHARKHAND
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के सहयोगी राकेश सेंगर की शिष्टाचार भेंट, बाल अधिकारों को लेकर हुई सार्थक चर्चा
  • JHARKHAND

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के सहयोगी राकेश सेंगर की शिष्टाचार भेंट, बाल अधिकारों को लेकर हुई सार्थक चर्चा

Sneha Gupta 2 months ago (Last updated: 2 months ago)
Screenshot_20260130_092212.jpg

रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के करीबी सहयोगी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राकेश सेंगर ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात बाल अधिकारों, बाल श्रम उन्मूलन और बच्चों के समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रही।

भेंट के दौरान राकेश सेंगर ने मुख्यमंत्री को कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा, उनकी नवीन पुस्तक “करुणा: द पावर ऑफ कंपैशन”  तथा  बाल ग्राम का वर्ष 2025–26 का वार्षिक प्रतिवेदन सप्रेम भेंट किया। इन पुस्तकों और दस्तावेजों के माध्यम से उन्होंने बच्चों के अधिकारों और मानवीय संवेदनाओं को केंद्र में रखकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर राकेश सेंगर ने कैलाश सत्यार्थी की संस्था ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ द्वारा झारखंड में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्था राज्य में बाल मजदूरी के उन्मूलन, बाल तस्करी की रोकथाम, शिक्षा के प्रसार तथा बच्चों के सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य के लिए लगातार कार्य कर रही है। साथ ही बाल अधिकारों के संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की भी जानकारी दी गई।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दूरभाष के माध्यम से स्वयं कैलाश सत्यार्थी से भी संवाद किया। इस बातचीत में बच्चों के अधिकारों, उनकी शिक्षा, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बाल कल्याण के क्षेत्र में कैलाश सत्यार्थी और उनकी संस्था के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्पष्ट किया कि झारखंड सरकार राज्य में बाल अधिकारों की रक्षा, बाल श्रम के खिलाफ अभियान और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर इन प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाएगी, ताकि हर बच्चे को सुरक्षित, शिक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके।

Post navigation

Previous: कैरव गांधी अपहरण कांड में बड़ा घटनाक्रम: देर रात अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, थाना प्रभारी बाल-बाल बचे, तीन बदमाश गोली लगने से घायल
Next: दो साल से जलभराव की त्रासदी, मुस्ताक नगर में फूटा जनाक्रोश—नगर निगम और पार्षद के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

Related Stories

IMG-20260308-WA0025
  • JHARKHAND
  • CAREER

कुख्यात शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, संथाल परगना के अलग-अलग थानों में 14 कांडों में है नामजद

admin 4 weeks ago
1772976322827
  • JHARKHAND

नारी शक्ति का गढ़ बना पलामू: जहाँ कमिश्नर से लेकर मेयर तक की कमान है बेटियों के हाथ

admin 4 weeks ago
Screenshot_20260131_125652.jpg
  • JHARKHAND
  • POLITICS

झारखंड पर्यटन को मिलेगा ‘धोनी टच’, एमएस धोनी बन सकते हैं राज्य के ब्रांड एंबेसडर

Sneha Gupta 2 months ago

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram

Trending News

राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी ने किया चना, गुड़ और शर्बत का वितरण IMG-20260329-WA0026 1
  • Ranchi

राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी ने किया चना, गुड़ और शर्बत का वितरण

admin 4 days ago
रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में होगा भव्य आयोजन IMG-20260325-WA0048 2
  • Ranchi

रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में होगा भव्य आयोजन

admin 1 week ago
आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य आयोजन संपन्न IMG-20260325-WA0046 3
  • Ranchi

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य आयोजन संपन्न

admin 1 week ago
सीएम ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत लोहरदगा जिला में बेहतर संभावनाएं : राजीव रंजन IMG-20260323-WA0029 4
  • Lohardaga

सीएम ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत लोहरदगा जिला में बेहतर संभावनाएं : राजीव रंजन

admin 2 weeks ago
रांची में उमड़ेगा आस्था का सैलाब: पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के लिए सज रहा गोशाला मैदान IMG-20260323-WA0020 5
  • Ranchi

रांची में उमड़ेगा आस्था का सैलाब: पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के लिए सज रहा गोशाला मैदान

admin 2 weeks ago

You May Have Missed

IMG-20260329-WA0026
  • Ranchi

राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी ने किया चना, गुड़ और शर्बत का वितरण

admin 4 days ago
IMG-20260325-WA0048
  • Ranchi

रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में होगा भव्य आयोजन

admin 1 week ago
IMG-20260325-WA0046
  • Ranchi

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य आयोजन संपन्न

admin 1 week ago
IMG-20260323-WA0029
  • Lohardaga

सीएम ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत लोहरदगा जिला में बेहतर संभावनाएं : राजीव रंजन

admin 2 weeks ago
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.