Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeझारखंडएन.एस.यू.आई ने लगाया वैक्सीनेशन कैम्प,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया उद्धघाटन

एन.एस.यू.आई ने लगाया वैक्सीनेशन कैम्प,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया उद्धघाटन

कांग्रेस छात्र संगठन एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के द्वारा हटिया सिंघमोड क्वीन पैलेस में वैक्सीनेशन कैम्प लगाया गया जिसमें 200 लोगो को वैक्सीन दिया गया। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उद्धघाटन किया एवं हौसला बढ़ाने पहुचे। साथ मे कांग्रेस के पूर्व विधायक केशव कमलेश महतो भी मौजूद थे।

मौके पर बन्ना गुप्ता ने एन.एस.यू.आई के कार्य की सराहना की एव कहा कि एन.एस.यू.आई के साथी पूरे कोरोना काल मे सबसे अधिक सक्रिय थे एव जनता तक जान जोखिम में डाल कर पहुच कर मददत किये थे। एव अभी वैक्सीन के लिए भी लोगो को जागरूप कर लगातार कैम्प लगा रहे है। एन.एस.यू.आई की टीम ने स्वाथ्य मंत्री एवं पूर्व विधायक को तुलसी का पौधा दे कर सम्मानित किया।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि एन.एस.यू.आई द्वारा जनता की सेवा के लिए लगातार वैक्सीन कैम्प लगाया जा रहा और आगे भी लगाया जाएगा। इंदरजीत सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वाथ्य मंत्र एक अभिवावक की तरह हमेसा एन.एस.यू.आई को सपोर्ट करते है एवं जितने भी कैम्प लगाए गए है वो बन्ना गुप्ता जी के निर्देशानुसार लगें है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रुप से इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदना, अमन यादव, आकाश रजवार, प्रणव सिंह, अभिजीत बाउरी, विशाल, राजू एव सैकड़ो लोग मौजूद थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular