Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीएन.एस.यू.आई के इंदरजीत सिंह ने आज एक बार फिर मानवता की मिशाल...

एन.एस.यू.आई के इंदरजीत सिंह ने आज एक बार फिर मानवता की मिशाल पेश की

12 साल के असहाय बच्चे की माँ का निधन, चंदा कर दाह संस्कार करवाया,11 हजार आर्थिक सहयोग किया एवं बच्चे की आगे की जिम्मेवारी भी ली

करीब 13 दिनों पहले एक बच्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। एक 12 साल का बच्चा रिम्स में अपनी माँ को भर्ती करवाया था। बच्चा रातू रोड मधुकम में किराए के मकान में रहता है। बच्चे के लिए सबकुछ उसकी माँ ही थी। बच्चे के पिता का निधन पहले ही हो चूका है। सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल होने के बाद बहुत से सामाजिक कार्यकर्ता बच्चे से मिलकर आर्थिक सहयोग के लिए आगे भी आए थे।

उन्ही सहयोग करने वालो में एक झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह भी थे। उसके बाद से इंदरजीत सिंह लगातार फ़ोन के माध्यम से बच्चे से संपर्क में थे। आज सुबह फ़ोन के माध्यम से ही बच्चे ने इंदरजीत सिंह को जानकारी दिया की उसकी माँ की मृत्यु RIMS में हो गई है।यह सुनते ही इंदरजीत सिंह बच्चे की सहायता करने के लिए तैयार हो गए। इंदरजीत सिंह ने चंदा कर बच्चे की माँ का दाह संस्कार करवाया,और बच्चे को 11 हज़ार का आर्थिक सहयोग भी किया। इंदरजीत सिंह ने बच्चे के आगे की भविष्य की जिम्मेवारी भी ली है। इंदरजीत सिंह ने कहा है की बच्चे की पढाई,लिखाई की जिम्मेवारी मैं पूरा करूँगा।

इंदरजीत सिंह ने आज एक बार फिर मानवता की मिशाल पेश की

राष्ट्रीय युवा शक्ति टीम के द्वारा निशुल्क एम्बुलेंस मुहैया कराया गया। जिसके माध्यम से शव को RIMS से हरमू मुक्ति धाम तक पहुँचाया गया।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular