Sunday, May 5, 2024
spot_img
Homeकोहरामराजनीतिआजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के जन्मदिन को सेवा दिवस...

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।

अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की ओर से पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया। आज आजसू ने जरुरतमंदों एवं गरीबों के बीच पहाड़ी मंदिर, दुर्गा मंदिर, आँचल शिशु आश्रम, फिरायालाल चौक आदि स्थान पर फूड पैकेट का वितरण किया।

WhatsApp Image 2021 06 21 at 6.31.17 PM 1

आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय सचिव आशुतोष गोस्वामी एवं आजसू के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी की ओर से इस दिवस पर गरीब लोगों के बीच फूड पैकेट बांट कर युवाओं के प्रेरणास्रोत, लोकप्रिय जननायक एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो जी के स्वस्थ, दीर्घायु व जनसेवा के पथ पर प्रगतिशील बनाये रखने हेतु आशीर्वाद देने का आग्रह किया।

WhatsApp Image 2021 06 21 at 6.31.19 PM

आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय सचिव आशुतोष गोस्वामी ने कहा कि आजसू की ओर से सुदेश महतो के जन्म दिन पर गरीबों तक मदद पहुंचाने का निर्णय अखिल झारखंड छात्र इकाई (आजसू) के साथियों ने किया था, इसलिए आज श्री सुदेश कुमार महतो जी के जन्मदिन के शुभ अवसर किसी तरह की तरह भव्य कार्यक्रम आयोजित ना कर राज्य में सभी जिलों में सेवा दिवस में गरीबों के बीच फूड पैकेट, फल आदि बांटने का कार्यक्रम चलाया गया।

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।

आजसू के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा कि हमारे केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो जी द्वारा मिली प्रेरणा ही है कि आज उनके जन्मदिन को हमलोगों ने जरूरतमंदों एवं गरीबों को एक वक्त का भोजन वितरण कर गरीबों के सेवार्थ समर्पित कर दिया।

इस मौके पर मुख्य रूप से आशुतोष गोस्वामी, गौतम सिंह, जब्बार अंसारी, सोनू सिंह, ज्योत्सना केरकेट्टा, नीतीश सिंह, राहुल तिवारी, अभिषेक शुक्ला, राहुल पांडेय, प्रशांत, अभिषेक, मोहित, अंजू कुमारी आदि उपस्थित थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular