Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीपवित्रम गो सेवा परिवार झारखंड के सभी जिलों में प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम...

पवित्रम गो सेवा परिवार झारखंड के सभी जिलों में प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन करेगा:अजय भरतिया

पवित्रम गो सेवा परिवार विगत कई वर्षों से घायल बीमार गो वंश की चिकित्सा- सेवा, गोबर व गोमूत्र के उत्पादों का गांव गांव में निशुल्क प्रशिक्षण , महिला स्वालंबन ,जैविक खेती के प्रचार का कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में आज झारखंड के धनबाद जिला में मैथन गांव के काली मंदिर में महिलाओं को गोबर से धूप बनाने का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ, जिसमे गांव की अनेक महिलाओं ने हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में पवित्रम गो सेवा परिवार के प्रमुख श्री अजय भरतिया, स्वालंबन संयोजक श्रीमती नीतू सिंह ,विनीता यादव ,शिला कुमारी ने भाग लिया ।पवित्रम गो सेवा परिवार गांव- गांव में महिलाओं को स्वालंबन के लिए अनेक प्रकार के प्रशिक्षण का कार्य कर रहा है जिसमे मे गोबर से धूप , राखियां , मूर्तिया, गमले , दीपक गोमूत्र से फिनाइल ,अनेक उपयोगी उत्पाद ,दवाईयां शामिल है इन उत्पाद से केवल गाँव की महिलाओं को रोजगार ही नही मिलेगा बल्कि पर्यावरण भी बचेगा एवं गाय भी बचेगी।

प्रांतीय प्रमुख अजय भरतिया ने कहा की पवित्रम गो सेवा परिवार पर्यावरण को बचाने के लिए अनेक जागरूकता कार्यक्रम प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम गांव- गांव में कर रहा है। तथा शीघ्र ही झारखंड के सभी जिलों में जागरूकता प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। झारखंड के देवघर जिले में बीमार व घायल गायों के लिए बहुत जल्द चिकित्सा केन्द्र भी खोलने की योजना है।

यह जानकारी पवित्रम गो सेवा परिवार के प्रांतीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी है।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular