Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeझारखंडपेफी झारखंड की बैठक संपन्न,राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर पीयूष जैन मुख्य प्रवक्ता

पेफी झारखंड की बैठक संपन्न,राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर पीयूष जैन मुख्य प्रवक्ता

पेफी झारखंड द्वारा आयोजित वनलाईन एक ज़ूम मीटिंग की आयोजन किया गया जिसमें पेफी झारखंड की आगामी कार्यक्रम के वारे मे विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया, यह जानकारी देते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति में पेफी झारखंड के महा सचिव आलोक चौधरी ने बताया कि बैठक मे मुख्य अतिथि फिजिकल एडुकेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया पेफी के राष्ट्रीय महा सचिव डॉक्टर पीयूष जैन थे जबकि पेफी झारखंड के कॉर्डिनेटर मनोज मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित थे साथ मे पेफी झारखंड के 24जिलों के अध्यक्ष और सचिव तथा विभिन्न खेल से जुड़े हुए सेकडों खेल प्रेमी उपस्थित थें।

पेफी झारखंड की बैठक संपन्न,राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर पीयूष जैन मुख्य प्रवक्ता

बैठक मे सर्बप्रथम पेफी झारखंड के अध्यक्ष रेणु जी ने सभी उपस्थित सदस्यों को स्वागत किया, पेफी झारखंड के कॉर्डिनेटर मनोज मिश्रा ने राष्ट्रीय महा सचिव डॉक्टर पीयूष जैन से सभी सदस्यों को परिचय करायें जबकि पेफी झारखंड के महा सचिव आलोक चौधरी ने अबतक के कार्यकलापों को विस्तार पूर्वक रखते हुए आगामी कार्यक्रम को उपस्थित सभी सदस्यों के सामने रखा। पेफी झारखंड के संरक्षक अंशु सरकार ने अपने वक्तव्य को योग का संबंध मे विस्तारपूर्वक रखते हुए पेफी झारखंड को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया इसके उपरांत उपस्थित कुछ सदस्यों ने कई प्रश्नों को बैठक में रखा।

पेफी के राष्ट्रीय महा सचिव डॉक्टर पीयूष जैन ने अपने वक्तव्य मे सदस्यों द्वारा रखे प्रश्नों के उत्तर देते हुए तथा पेपी की उद्देश्य को विस्तार पूर्वक रख कर उन्होंने कहा यह संगठन शरीरिक शिक्षकों की संगठन है और हमें ग्रास रूट लेबल से प्रतिभावन खिलाडियों को सभी के सहोयोग से आगे लाना है जो एक दिन भारत की नाम रोशन करे, अंतराष्ट्रीय स्तर पर तथा ओलंपिक में खेले कारण शरीरिक शिक्षक ही विभिन्न विपरीत परिस्थितियों मे स्कूल के स्तर पे खिलाडियों को खेल के प्रति रुचि पैदा करता है उन्हें किसी खेल की प्रारंभिक शिक्षा भी देता है , आज जितने भी खिलाडी राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है वे कभी ना कभी अपने खेल जीवन की शुरुवात किसी ना किसी खेल शिक्षक से ही किया है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता , अत : शरीरिक शिक्षक की अहमियत बहुत ही महत्यपूर्ण है जिसे नकारा नहीं जा सकता है। पेफी भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन है जिसका उद्देश्य खेल तथा खिलाडियों की प्रोमोशन करना। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों से कहा पेफी की उद्देश्य को सभी सरकारी पदाधिकारियों , जन प्रतिनिधियों तथा समाज के विशिष्ट जनो तक पहुंचाएं ताकि पेफी तथा भारत सरकार की खेल के प्रति उद्देश्य को सभी को पता चल सके ।
अंत मे पेफी झारखंड के उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष अनुपम माहाता ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए बैठक की समापन की घोषणा कियें।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular