Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीलायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट द्वारा फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण

लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट द्वारा फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण

लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट और वन बंधु परिषद रांची के संयुक्त तत्वाधान में आज रातू अंचल के तीन गांव मारवा, बेडवाडी और चीरवा में पर्यावरण एवं पोषण सेवा के अंतर्गत उच्च गुणवत्ता के फलदार वृक्षों को लगाया गया। ग्राम वासियों ने शहरवासियों के स्वागत हेतु स्वागत गेट बनाए, चंदन टीका लगाकर स्वागत किया, ढोल नगाड़ा के साथ विद्यालय तक लेकर गए। क्लब और परिषद के सदस्य गांव में एकल विद्यालय के बच्चों से मिले, उनकी शिक्षा संबंधित जरूरतों की जानकारी ली और उनके साथ समय बिताया। बच्चों ने ओंकार गायत्री मंत्र सरस्वती वंदना हनुमान चालीसा एकल गीत एवं देश भक्ति गीत की प्रस्तुति कर शहरवासियों का दिल जीत लिया। विद्यालय में वन बंधु परिषद, लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट, लायंस क्लब ऑफ रांची ग्रेटर के सदस्यों ने आचार्य का सम्मान साड़ी और छाता देकर किया। बच्चों के लिए दाल चावल आलू के अलावा बिस्किट, टॉफी, ज्यूस, स्कूल ड्रेस, दरी, फ्रेंडशिप बैंड इत्यादि सामग्री भरपूर मात्रा में दी गई। ग्राम के महत्वपूर्ण व्यक्तियों का सम्मान उपहार देकर किया गया।

ग्रामीणों और विद्यालय के बच्चों के साथ पर्यावरण और वृक्षारोपण से संबंधित नारों को लगाते हुए पर्यावरण रैली निकाली गई और ग्राम वासियों को पर्यावरण के संरक्षण हेतु प्रशिक्षित किया गया।

रैली के बाद गांव में उच्च गुणवत्ता के आम, अमरूद, जामुन, आंवला, कमरख, अनार, शहतूत, शरीफा इत्यादि के पौधे लगाए गए। फलदार वृक्ष लगाने का मकसद विद्यालय को बच्चों को पोषण हेतु पौष्टिक फल को उपलब्ध कराना है और साथ में फलों के कारण चिड़ियों को भी भोजन मिलता है और अन्य कीड़े मकोड़ों को भी इससे लाभ होता है और पर्यावरण का संतुलन बना रहता है। अंत में ग्राम वासियों ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए चीरवा टुंगरी पहाड़ पर नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था की जिसमें मुख्य देश भक्ति गीत और नृत्य की प्रस्तुति थी। शहरवासियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद पिकनिक मनाते हुए लिया। ग्रामीणों की ओर से बाबूलाल महतो, करमचंद महतो, सुनील महतो, मुनिता देवी, गुलाबी देवी, बसंती देवी, नीलिमा देवी, पियाजो देवी, रीना देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भरपूर मेहनत की।

चीरवा गांव के कार्यक्रम के प्रायोजक लायन मनोज नरेड़ी थे, मारवा ग्राम के प्रायोजक सुरेश शर्मा और प्रेमलता शर्मा थे और बेडवाडी गांव के प्रायोजक वन बंधु परिषद के अध्यक्ष रमेश धरणीधरका थे। वन यात्रा समिति की चेयरमैन मोनिका जैन, संरक्षिका रेखा जैन ने वहां वनभोज की व्यवस्था बनाई, वन बंधु परिषद की महिला समिति ने तीनों ग्राम के संयोजन का कार्य किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब के अध्यक्ष लायन प्रदीप जैन, लायन सतीश गुप्ता, लायन अमरचंद बेंगानी, लायन विशाल पाटोदिया, लायन अमरजीत गिरधर, लायन सुजीत कुमार, लायन रतन अग्रवाल, लायन राकेश चौधरी, लायन धर्मेंद्र सिंह, लायन कमल जैन, लायन नेमी अग्रवाल, मनोज तुलसियान, जयदीप मोदी, अभय शंकर, अनीता तुलसियान, लायन दिनेश ठाकुर, लायन मधु ठाकुर, लायन संतोष विजयवर्गीय, लायन आशुतोष द्विवेदी,लायन राजीव रंजन,लायन रंजना रंजन, लायन संतोष अग्रवाल, स्नेहा जैन, विकास विजयवर्गीय, संतोष विजयवर्गीय, रविंद्र साहू ,राकेश गुप्ता, वेद मिनोचा समेत अन्य लायन सदस्य तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यह जानकारी क्लब के जन सम्पर्क पदाधिकारी लायन राम कृष्ण जी ने दी।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular