Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीराष्ट्रीय जतरा महोत्सव की तैयारी बैठक संम्पन्न

राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की तैयारी बैठक संम्पन्न

करमटोली स्थित धुमकुड़िया में राष्ट्रीय जतरा महोत्स समिति की बैठक की गयी जिसमें आदिवासी महासभा के अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री देव कुमार धान का पूर्ण समर्थन राष्ट्रीय जतरा महोत्सव को दिया गया।जिसका अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अंतू तिर्की ने किया संचालन कोषाध्यक्ष सुरज टोप्पो ने किया। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के अध्यक्ष अंतू तिर्की ने कहाँ की राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की तैयारी को लेकर सभी पद्वाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है चारों जोन में लोगों को बाँट दिया गया है।राष्ट्रीय जतरा को लेकर समिति के पद्वाधिकारी बैनर पोस्टर के माध्यम् से लोगों के बीच जाकर जतरा से संम्बधित बातों से रूबरू करा रहे है और लोगों में राष्ट्रीय जतरा महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल दिख रहा है। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जून मुण्डा ने कहाँ की राष्ट्रीय जतरा महोत्सव को लेकर समिति के पद्वाधिकारी कारी झारखण्ड के अलावा दुसरे राज्य के आदिवासियों से संम्पर्क कर रहे है राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में आदिवासी दर्शन का झलक लोगों को देखने को मिलेगा जतरा इतिहासिक होगा।
राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के उपाध्यक्ष अमित मुण्डा ने बताया की राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के आयोजन को लेकर समिति के लोग लगातार बैठक कर रूप रेखा तैयार कर रहे है जतरा में किसी प्रकार का तुरटी ना हो उसका खासा ध्यान रखी जा रही है।
मौके पर राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के संरक्षक संजय तिर्की कार्यकारी अध्यक्ष अभय भूटकुवर, रवि मुण्डा,निरंजना हेरेंज सचिव डब्लू मुण्डा कोषाध्यक्ष मोहन तिर्की,विक्की करमाली मिडिया प्रभारी निरंजन भारती, सलाहकार राज उराँव
मानसिन मुण्डा,रिक्की नायक,माला कुजूर,विनय नायक,राधा हेमरोम,डॉ० हेमलाल मेहता,किस्टो कुजूर,मुन्ना टोप्पो,दीपक मुण्डा,पवन कुमार महतो सदस्यगण मौजूद थे।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular