Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीरामोत्सव में शामिल होने हेतु निकली भव्य आमंत्रण यात्रा,राममय हुई रांची

रामोत्सव में शामिल होने हेतु निकली भव्य आमंत्रण यात्रा,राममय हुई रांची

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर 21 और 22 जनवरी को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति एवं श्री श्री शिव बारात आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री रमेश सिंह के द्वारा आयोजित होने वाले रामोत्सव में शामिल होने और राम की भक्ति में लीन होने के लिए आमंत्रण यात्रा निकाली गई जो रातू रोड के इंद्रपुरी स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर पहाड़ी मंदिर से राम मंदिर, मेन रोड होते हुए महावीर चौक से रातू रोड के दुर्गा मंदिर पर समाप्त हुई इस दौरान आमंत्रण यात्रा का विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं एवं राम भक्तों के द्वारा स्वागत किया गया।

IMG 20240115 WA0019

इस भव्य आमंत्रण यात्रा में रामरथ का प्रारूप बनाया गया था जिसमें कलाकारों को सीताजी, रामजी और हनुमान जी के रूप में विराजमान किया गया था, जिस प्रकार से 14 वर्ष के वनवास के बाद जब श्री राम अयोध्या वापस लौटे थे तो उनके अयोध्या लौटने से पूर्व हनुमान जी, जामवंत जी ने अयोध्या जाकर लोगों को भगवान राम के लौटने की सूचना दी थी इसी से प्रेरणा लेते हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व इस आमंत्रण यात्रा का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में रांचीवासी शामिल होकर भगवान राम के भजनों पर नाचते झूमते नजर आए।

आयोजनकर्ता श्री रमेश सिंह ने रांचीवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सैकड़ो वर्षों के संघर्ष के बाद हम वह पीढ़ी हैं जिसे प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है और पूरे देश के साथ राजधानी रांची भी राममय हो चुकी है और रांची की जनता को रामोत्सव में शामिल होने के लिए पुनः निमंत्रण देना चाहता हूं जहां लगातार दो दिनों तक विभिन्न प्रकार के भक्तिमय आयोजन होने वाले हैं जिसमे सुंदरकांड पाठ, कारसेवकों का सम्मान समारोह, प्रसिद्ध गयिका स्वाति मिश्रा के साथ कई कलाकारों के द्वारा दोनों दिन भक्ति संध्या, विभिन्न प्रकार से आरती, राम मंदिर प्रारूप के दर्शन सहित कई कार्यक्रम शामिल हैं।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular