Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने मुलाकात की

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने मुलाकात की। प्रतिनिधियों मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा दुर्गा पूजा आयोजित करने की अनुमति प्रदान की गई है। सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है। समिति द्वारा कोरोना गाइड लाइन के मद्देनजर पूजा का आयोजन किया जाएगा। पंडाल में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी। पंडाल में एक समय में क्षमता का 50% या 25 से अधिक व्यक्ति के एकत्रित होने पर रोक रहेगी। मेला का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। मूर्ति की अधिकतम ऊंचाई 5 फीट होगी। गाइड लाइन का अनुपालन करवाते हुए दर्शन कराया जाएगा। इस मौके पर समिति के डॉ अजित कुमार सहाय, श्री रामधन वर्मन, श्री प्रदीप राय बाबू, श्री रविन्द्र वर्मा एवं अन्य उपस्थित थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular