Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeकोहरामराजनीतिराजद ने पार्टी का स्थापना दिवस सिल्वर जुबली के रूप में मनाया

राजद ने पार्टी का स्थापना दिवस सिल्वर जुबली के रूप में मनाया

राष्ट्रीय जनता दल का 25 वां स्थापना दिवस खलारी प्रखंड अध्यक्ष इस्माइल अंसारी के नेतृत्व में डकरा में मनाया गया। इस अवसर पर राजद नेताओ एवं कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह से पार्टी का सिल्वर जुबली में राजद को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते इस्माईल अंसारी ने कहा कि पार्टी के संस्थापक लालू प्रसाद के विचारों पर चलते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत और आम लोगों के विश्वास से पार्टी का विस्तार करना है। वहीं मिथलेश पासवान ने बताया झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह और जिला अध्यक्ष के निर्देश पर खलारी प्रखंड में राजद में नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम के पश्चात निर्णय लिया गया कि झारखंड के श्रम नियोजन एवं परीक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता का अगले माह खलारी में कार्यक्रम करने का प्रस्ताव रखा गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में निजी कंपनियों में काम करने वाले असंगठित मजदूरों को कोल इंडिया हाईपावर कमिटी के द्वारा वेतन समझौता को लागू कराना है। कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश पासवान एवं धन्यवाद ज्ञापन सुदेश्वर ठाकुर ने किया इस मौके पर विशिष्ट तिवारी, मुन्ना मिश्रा, सागर राम ,सत्येंद्र चौहान, कामेश लोहरा, रमेश बैठा, प्रवेश राम, दिनेश विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular