Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीपूर्व प्रार्चाय कैलाश प्रसाद मोर्या पंचतत्व में विलीन,चुरी सपही नदी तट पर...

पूर्व प्रार्चाय कैलाश प्रसाद मोर्या पंचतत्व में विलीन,चुरी सपही नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार

डकरा के हिंदी दैनिक के पत्रकार विनीत कुमार के पिताजी व राय मध्य विद्यालय के पूर्व प्रार्चाय कैलाश प्रसाद मोर्या का पार्थिव शरीर रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। उनका पार्थिव शरीर मांडर से डकरा चुरी नदी घाट लाया गया। जहां लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया और उनकी आत्मा की शांति के ईश्वर से प्रार्थना किया।

स्वर्गीय कैलाश मोर्या बुढ़मू-खलारी, खूंटी के प्रख्यात शिक्षाविद के रूप में जाने जाते थे। ज्ञात हो कि शनिवार की शाम उनकी रांची के निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। निधन के बाद मांडर निवास स्थान में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी। उनके एक इकलौते बेटे विनीत ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।

इस मौके पर विष्णु साहू, धीरेन्द्र प्रसाद, सुनील कुमार, प्रमोद तिवारी, अरुण चौरासिया, संजय गुप्ता, अनिल पांडेय, रघुबीर केशरी, जितेंद्र राणा, दिनेश पांडेय, मनोज प्रसाद, पवन गुप्ता, विपिन कुमार, अखिलेश गिरी, प्रकाश कुमार, जितेंद्र राणा, विशाल कुमार, शेख वकील अहमद, संतोष मेहता, नंदू मेहता, शैलेन्द्र शर्मा, अवधेश राय, अरबिंद शर्मा आदि मौजूद थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular