रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम पर हुई कार्रवाई के आलोक में आज दिनांक 10 सितंबर, 2023 को रांची प्रेस क्लब में आरएमसी सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला का नागरिक अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर आरएमसी फोरम के संयोजक रेणुका तिवारी ने बताया की दीपेश जी ने 10 फरवरी, 2023 से लेकर अब तक RTI और उपलब्ध कानूनी उपायों से रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत जो इंफोर्समेंट टीम की रंगदारी और उनके द्वारा जो आम नागरिकों से अवैध वसूली की लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी, उसके विरुद्ध आवाज उठाया और लगातार पत्राचार करते रह गए और मामले को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव तक मामले को पहुंचाया और इसका लगातार प्रशासन प्रेस-मीडिया में हुआ।
जिसके वजह से झारखंड उच्च न्यायालय ने मामले पर स्वत संज्ञान लिया, जिसके वजह से आज इंफोर्समेंट टीम के 30 अफसरों को सेवा मुक्त किया गया और पुलिस के समान हू-ब-हू खाकी वर्दी पहनने के आदेश को बदलते हुए अब उन्हें नीला वर्दी पहनने का आदेश निर्गत किया गया है।
कार्यक्रम में रेणुका तिवारी, अनिल मोदी, सत्येंद्र सिंह, हर्षा, सोनू, रंजीता तिवारी तथा अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
More Stories
टैक्स फेल और ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ जांच अभियान,15 वाहनों से वसूला गया 255650 रुपये का जुर्माना
जेसीआई राँची ने एक्सपो उत्सव 2023 के ब्रोशर एवं पोस्टर का विमोचन किया
कोकर दुर्गा पूजा कमिटी का हुआ गठन,अध्यक्ष चंचल चटर्जी और राजू राम बने संयोजक