Skip to content
May 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram

The Real Khabar

दिखाएं हम, सिर्फ सच्ची ख़बरें

THE REAL KHABAR_20260108_131911_0000
Primary Menu
  • JHARKHAND
    • West Singhbhum
    • Khunti
    • Latehar
    • Palamu
    • Garhwa
    • Pakur
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Gumla
    • Jamtara
    • Hazaribagh
    • Simdega
    • Sahibganj
    • Ramgarh
    • Ranchi
    • Chatra
    • Saraikela-Kharsawan
    • Bokaro
    • Godda
    • Giridih
    • Lohardaga
    • Kodarma
  • BIHAR
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • CAREER
  • ENTERTAINMENT
  • TECH
  • BREAKING NEWS
  • POLITICS
  • Crime
  • Sports
Light/Dark Button
Youtube
  • Home
  • JHARKHAND
  • Godda
  • महागामा में सड़क, सिंचाई, जैविक खेती एवं ग्रामीण आजीविका को मिली नई गति
  • Godda
  • POLITICS

महागामा में सड़क, सिंचाई, जैविक खेती एवं ग्रामीण आजीविका को मिली नई गति

Sneha Gupta 20 hours ago (Last updated: 20 hours ago)
IMG-20260509-WA0067.jpg

झारखंड सरकार की माननीय ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह  ने महागामा के मेहरमा और ठाकुरगंगटी प्रखंड में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन पहलों के माध्यम से ग्रामीण आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने, कृषि एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन तथा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत ठाकुरगंगटी प्रखंड में दुधकोल से बाघाकोल (पीएमजीएसवाई मार्ग) तक 1.750 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। लगभग ₹1 करोड़ 63 लाख की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगी। साथ ही कृषि उपज के परिवहन, बाजार तक पहुँच और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

मेहरमा प्रखंड के परसा गांव में समुदाय आधारित क्लाइमेट स्मार्ट अवसंरचना का उद्घाटन किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा संचालित लिफ्ट सिंचाई प्रणाली के माध्यम से लगभग 60 से 70 एकड़ कृषि योग्य भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना से क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

यह परियोजना JSLPS) एवं PRADAN के संयुक्त प्रयास से संचालित की जा रही है। इसका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ करेंगी, जिससे ग्रामीण महिलाओं को नेतृत्व, प्रबंधन एवं आजीविका के नए अवसर प्राप्त होंगे।
ठाकुरगंगटी प्रखंड के दूधकोल में जैविक संसाधन केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह केंद्र जैविक खेती, स्थानीय ज्ञान एवं प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देगा। इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग और आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। यह पहल किसानों को रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक एवं लागत प्रभावी कृषि अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

ठाकुरगंगटी प्रखंड स्थित हरिदेवी रेफरल अस्पताल परिसर में स्वर्गीय रामेश्वर ठाकुर जी की पूजनीय माता स्व. हरिदेवी जी की स्मृति में निर्मित स्मारक का अनावरण भी किया गया। स्व. हरिदेवी जी की पुण्य स्मृति में स्थापित यह स्मारक मातृशक्ति के सम्मान, संस्कारों के प्रति श्रद्धा और समाजसेवा के मूल्यों का प्रेरक प्रतीक है।

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना, किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि से जोड़ना तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि महागामा के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुँचाना और समुदाय आधारित भागीदारी को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Post navigation

Previous: वैश्विक कूटनीति के मंच पर भारत की बढ़ती धमक: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में गूंजा ‘नेशन फर्स्ट’ का मंत्र

Related Stories

Sunetra-Pawar-pti-ncp.jpg
  • NATIONAL
  • POLITICS

महाराष्ट्र की राजनीति में भावुक मोड़: अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार बनीं राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री

Sneha Gupta 3 months ago
Screenshot_20260131_125652.jpg
  • JHARKHAND
  • POLITICS

झारखंड पर्यटन को मिलेगा ‘धोनी टच’, एमएस धोनी बन सकते हैं राज्य के ब्रांड एंबेसडर

Sneha Gupta 3 months ago
Collage-Maker-05-Jul-2023-05-56-PM-7257.jpg
  • NATIONAL
  • POLITICS

सुर्खियों से दूरी, सियासी अटकलों पर शरद पवार का दो टूक जवाब

Sneha Gupta 3 months ago

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram

Trending News

महागामा में सड़क, सिंचाई, जैविक खेती एवं ग्रामीण आजीविका को मिली नई गति IMG-20260509-WA0067.jpg 1
  • Godda
  • POLITICS

महागामा में सड़क, सिंचाई, जैविक खेती एवं ग्रामीण आजीविका को मिली नई गति

Sneha Gupta 20 hours ago
वैश्विक कूटनीति के मंच पर भारत की बढ़ती धमक: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में गूंजा ‘नेशन फर्स्ट’ का मंत्र 1775930041041 (1) 2
  • Ranchi

वैश्विक कूटनीति के मंच पर भारत की बढ़ती धमक: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में गूंजा ‘नेशन फर्स्ट’ का मंत्र

admin 4 weeks ago
राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी ने किया चना, गुड़ और शर्बत का वितरण IMG-20260329-WA0026 3
  • Ranchi

राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी ने किया चना, गुड़ और शर्बत का वितरण

admin 1 month ago
रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में होगा भव्य आयोजन IMG-20260325-WA0048 4
  • Ranchi

रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में होगा भव्य आयोजन

admin 2 months ago
आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य आयोजन संपन्न IMG-20260325-WA0046 5
  • Ranchi

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य आयोजन संपन्न

admin 2 months ago

You May Have Missed

IMG-20260509-WA0067.jpg
  • Godda
  • POLITICS

महागामा में सड़क, सिंचाई, जैविक खेती एवं ग्रामीण आजीविका को मिली नई गति

Sneha Gupta 20 hours ago
1775930041041 (1)
  • Ranchi

वैश्विक कूटनीति के मंच पर भारत की बढ़ती धमक: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में गूंजा ‘नेशन फर्स्ट’ का मंत्र

admin 4 weeks ago
IMG-20260329-WA0026
  • Ranchi

राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी ने किया चना, गुड़ और शर्बत का वितरण

admin 1 month ago
IMG-20260325-WA0048
  • Ranchi

रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में होगा भव्य आयोजन

admin 2 months ago
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.