Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeराष्ट्रीयआचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव पर लगा छह हजार का...

आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव पर लगा छह हजार का जुर्माना, केस खत्म

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बुधवार सुबह साढ़े सात बजे आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पलामू कोर्ट में पेश हुए। यह मामला सतीश कुमार मुंडा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल था। कोर्ट ने इस मामले में लालू यादव पर छह हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए केस खत्म करने का फैसला सुनाया। लालू की तरफ से कोर्ट में हाई कोर्ट के वकील प्रभात कुमार सिंह ने पैरवी की। लालू के वकील धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने इसकी जानकारी दी। लालू पर गढ़वा जिले में 2009 में मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में लालू जमानत पर चल रहे थे।

पलामू कोर्ट मॉर्निंग चल रहा है। लिहाजा सुबह 7:30 बजे कोर्ट खुलने के साथ ही लालू यादव कोर्ट में पहुंच गए। यह मामला चुनावी सभा के दौरान निर्धारित स्थान से दूसरे स्थान पर हेलिकॉप्टर लैंड करने से जुड़ा था। कोर्ट में पेश होने के बाद लालू यादव बाहर निकल गए। वह सुबह करीब 11:00 बजे हेलिकॉप्टर से पटना के लिए रवाना होंगे

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular