Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeझारखंडगढ़वाअमुक प्रियदर्शी बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पलामू और गढ़वा...

अमुक प्रियदर्शी बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पलामू और गढ़वा जिला के जोनल कॉर्डिनेटर

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के झारखंड प्रदेश को-ऑर्डिनेटर जयशंकर पाठक ने डाल्टनगंज निवासी अमुक प्रियदर्शी को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का पलामू एवं गढ़वा जिला का जोनल कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है।

आज रांची में श्री पाठक ने नियुक्ति का पत्र अमुक प्रियदर्शी को सौंपते हुए कहा कि वे पलामू एवं गढ़वा जिला में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें।

इस अवसर पर संगठन के छोटानागपुर और पलामू प्रमंडल के कोर्डिनेटर मो0 कैसर इकबाल खान, प्रदेश प्रवक्ता एफ एन नीलेश, उत्तरी छोटानागपुर के कोर्डिनेटर शांतनु मिश्रा आदि उपस्थित थे। इधर श्री प्रियदर्शी की नियुक्ति पर पांकी के पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, कांग्रेस के पलामू जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक, राजा पाठक, जोनल को-ऑर्डिनेटर अजीत पाल कुजूर, महेन्द्र पासवान, राजेन्द्र पांडेय, संजू पासवान, रमेश राम, पांकी प्रमुख उर्मिला देवी, कांति देवी, लक्ष्मी देवी, रीना देवी, राजेश चौबे, संगठन के गढ़वा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए अमुक प्रियदर्शी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया है कि अमुक प्रियदर्शी की नियुक्ति से पलामू एवं गढ़वा जिला में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का विस्तार होगा और संगठन मजबूत होगा। उक्त जानकारी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एफ एन नीलेश ने दी।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular