Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeझारखंडलोहरदगानगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में संचालित रानी राइस मिल...

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में संचालित रानी राइस मिल के डस्ट से आम आदमी का जीना मुहाल

लोहरदगा//नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में संचालित रानी राइस मिल के डस्ट (राख) से इस क्षेत्र के न सिर्फ पेड़ पौधे साग सब्जी के पौधे बल्कि इंसानों का भी जीना मुहाल है। राइस मिल के चिमनी से निकलने वाले डस्ट जहां लोगों के घर आंगन में गिरते हैं वही खेतों और बाड़ियों में लगे पेड़ पौधे साग सब्जी के पौधों को भी हानि पहुंचा रहे हैं। इस क्षेत्र में ज्यादातर पौधों का ग्रोथ नहीं हो पा रहा है। साथी ही डस्ट के कारण पौधे सूख भी रहे हैं। तो वहीं लोगों का घरों की छतों व आंगन में बैठना तथा कपड़ों को सुखाना भी मुहाल हो गया है। मोहल्ले वासी कई बार डस्ट उड़ने की शिकायत मिल संचालक व जिला प्रशासन से कर चुके हैं। परंतु अब तक इसका कोई भी समाधान नहीं निकला है।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular