रिपोर्ट – संजय कुमार
खलारी डकरा। सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ की बैठक क्षेत्रीय सचिव अमर भूषण सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से महाप्रबंधक इकाई का पूर्णगठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मनोज कुमार प्रजापति, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे उपाध्यक्ष विमल उरांव, गोपाल तुरी, पुलिस राम, सचिव लक्ष्मण पासी सह सचिव ललन कुमार, विशाल कुमार, शिवा नाहक, संतोष विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष ठाकुर राम सतनामी, संगठन सचिव आजाद लोहरा, कार्यालय मंत्री आफताब आलम को बनाया गया। वहीं में भोला राम, चन्द्र प्रकाश, रवि शंकर, जगदीश चौहान, भास्कर बारीक, दूजा राम, सोहबतिया देवी, उर्मिला कुमारी को कार्यकारी सदस्य मनोनित किया गया।इस मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में संघ के केंद्रीय सह संयुक्त महामंत्री मनोज कुमार रजक शामिल थे।