Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीअभाविप प्रदेश कार्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया...

अभाविप प्रदेश कार्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया गया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा अभाविप प्रांत कार्यालय लालपुर में सरस्वती माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया गया.सभी छात्रों की आराध्य विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन, प्रांत संगठन मंत्री राजीव मिश्र ने सरस्वती माता पूजन में बैठकर विद्या की देवी मां सरस्वती से पूरे प्रदेश की छात्र-छात्राओं सहित ज्ञान का प्रकाश पूरे राज्य में प्रफुल्लित हो ऐसी हम सभी आज मां शारदे से विनती करते हैं, हमारा समाज उन्नत हो, एवं आज के युवा सही मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र पुनर्निर्माण ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए…

IMG 20240214 WA0021

मौके पर अभाविप प्रदेश अध्यक्ष दीपनारायण जयसवाल,पूर्व रांची विश्वविद्यालय कुलपति रमेश पांडे ,रांची विश्वविद्यालय कुलपति अजीत सिन्हा,ओ.ए.स.डी स्मृति सिंह , राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विशाल सिंह,प्रदेश मीडिया संयोजक दुर्गेश यादव,जिला संगठन मंत्री अभिनव, किरण कुमारी , शारदा, अमन , सहमंत्री दिशा दित्या,प्रदेश सह कार्यालय मंत्री शुभम, प्रणव, आनंद, सौरभ कुमार, ऋतुराज, विद्यानंद, गुड्डू राय, प्रणव गुप्ता,कार्तिक, मनीष सिंह आदि ने उपस्थित होकर मां शारदे का आशीर्वाद लिया साथ ही सैकड़ो की संख्या में छात्रों ने पूजन में सम्मिलित हुए.

RELATED ARTICLES

Most Popular