Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeराष्ट्रीयकोडरमा से अयोध्या के लिए साइकिल से ही निकल पड़ा शख्स,लोगों ने...

कोडरमा से अयोध्या के लिए साइकिल से ही निकल पड़ा शख्स,लोगों ने लगाए जयकारे

डोमचांच (कोडरमा)। कोडरमा के डोमचाच प्रखंड स्थित बेहराडीह निवासी सुधांशु कुमार मेहता ने रविवार को डोमचांच से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए साइकिल यात्रा प्रारंभ किया। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है। जिसकी चर्चा पूरे देश-विदेश में हो रही है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर का कपाट भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। इस ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश के कई लोग अयोध्या की ओर अभी से रूख कर रहे हैं।

अयोध्या रवाना होने से पहले क्या कुछ कहा

साइकिल से अयोध्या तक के सफर पर निकले सुधांशु ने कहा कि भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक दृश्य को देखना हर हिंदू का एक सपना है। इसीलिए, अपने घर से अयोध्या साइकिल से जा रहे है।

उन्होंने कहा कि वह जब घर से निकलने से पहले घर वालों को कुछ अलग करने के लिए साइकिल से जाने की इच्छा से जताई थी तो घरवालों ने उन्हें मना कर दिया था, लेकिन मनाने पर वह लोग भी मान गए।

उन्होंने कहा की भगवान राम का दर्शन करके ही अपने घर साइकिल से वापस लोटेंगे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सुधांशु को ‘जय श्री राम’ के नारे के साथ अयोध्या के लिए रवाना किया।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular