Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीक्रीड़ा भारती,रांची जिला कि बैठक जिला के संरक्षक मुनचून राय की अध्यक्षता...

क्रीड़ा भारती,रांची जिला कि बैठक जिला के संरक्षक मुनचून राय की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

हिनू मे क्रीड़ा भारती,रांची जिला कि बैठक जिला के संरक्षक श्री मुनचून राय की अध्यक्षता मे बैठक संपन्न हुआ जिसमे मुख्य रूप से प्रांत उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि और प्रांत सह मंत्री श्री संजीत कुमार राय उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर रश्मि ने कहा कि क्रीड़ा भारती एक अखिल भारतीय समाजिक खेल संगठन है जिसकी मूल अवधारणा “स्वस्थ भारत समर्थ भारत” है। इसी निमित्त हम पूरे देश मे सूर्यनमस्कार महाअभियान चला रहे है जिसमे समाज का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।प्रांत सह मंत्री संजीत राय ने संगठनात्मक विस्तार और सदस्यता अभियान को लेकर अपना विचार रखा। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 7 फरवरी को सूर्य सप्तमी के दिन सामूहिक सूर्यनमस्कार होना है।
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर यह निर्णय हुआ है कि महानगर और ग्रामीण जिला का टीम अलग अलग होना है जिसकी घोषणा अनामी बैठक मे कई जायेगी।
संरक्षक श्री मुनचून राय ने कहा कि आगामी 7 जनवरी को चयनित खिलाड़ी का माताजी को वीर माता जीजाबाई पुरस्कार भी दिया जाएगा और सदस्यता अभियान भी वृहत रूप से चलाया जायेगा। आज उनकी अध्यक्षता मे दर्जनो लोगों ने क्रीड़ा भारती का सदस्यता ग्रहण किया।

योग शिक्षिका राफीया नाज ने कहा कि सूर्यनमस्कार सभी योग का सार है और इस अभियान के बाद भी हम सभी को इसे अपने दिनचर्या मे शामिल करना है।
बैठक मे मुख्य रूप से प्रांत उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि,प्रांत सह मंत्री सह सदस्यता प्रमूख संजीत राय , संरक्षक श्री मुनचून राय, योग शिक्षिका राफीया नाज, रवि मून्डा, पूजा सिंह, निलमनी राज, हर्षित भदानी, प्रेम कुमार सिंह, विकास श्रीवास्तव, अमित मिश्रा,नामित कुमार, देवेश तिवारी,अर्जुन राम,नीरज,कोशल चौधरी, अर्णव कुमार, पंकज कुमार सहित कई खिलाड़ी उपस्थित थे।।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular