Sunday, May 5, 2024
spot_img
Homeकोहरामराजनीतिराजद एवं राजद(युवा) के संयुक्त तत्वाधान में रांची के सिद्दू कान्हू पार्क...

राजद एवं राजद(युवा) के संयुक्त तत्वाधान में रांची के सिद्दू कान्हू पार्क में स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू कान्हू के मूर्ति के ऊपर माल्यार्पण किया गया

हूल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल एवं युवा राष्ट्रीय जनता दल के संयुक्त तत्वाधान में रांची के सिद्दू कान्हू पार्क में स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू कान्हू के मूर्ति के ऊपर माल्यार्पण प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह एवं अध्यक्ष युवा रंजन कुमार यादव ने किया।

WhatsApp Image 2021 06 30 at 1.44.32 PM
प्रदेश प्रवक्ता रवि प्रकाश जयसवाल

मौके पर प्रदेश प्रवक्ता रवि प्रकाश जयसवाल ने बताया कि सिद्धू कान्हू ने दो बहन और दो भाइयों के साथ संथाल परगना मैं अंग्रेजों से लोहा लेते हुए शहादत दी। उनकी दो बहनों हजारों वीरांगनाओं के साथ अंग्रेजों से लोहा ली अंग्रेज फौज के अधिकारी भी इनके वीरता का लोहा माना हूल दिवस के अवसर पर झारखंड सहित पूरे देश में इनके वीरता की कहानी सुनकर देशवासी अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं। मौके पर विजय राम, डॉ मनोज, अनीता यादव, कमलेश यादव, अभिषेक सिंह यादव, जफीर खान, धर्मेंद्र सिंह, राजू गोप, तरुण ठाकुर, शौकत अंसारी, गायत्री देवी, उर्मिला सोरेन, अमित जयसवाल, ममता कुजूर, अंजल किशोर सिंह, सोनी कुमारी, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular