Sunday, May 5, 2024
spot_img
Homeकोहरामराजनीतिभानु प्रताप बड़ाईक की अगुवाई में आज कांग्रेस भवन रांची में मिलन...

भानु प्रताप बड़ाईक की अगुवाई में आज कांग्रेस भवन रांची में मिलन समारोह का आयोजन किया गया

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कला संस्कृति एवं पूर्ण विभाग के चेयरमैन भानु प्रताप बड़ाईक की अगुवाई में आज कांग्रेस भवन रांची में मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, युवा बिहार कांग्रेस के प्रभारी राजेश सन्नी, राज मोर्या, पंकज रॉय उपस्थित हुए। मिलन समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों के कलाकारों ने कांग्रेस पार्टी पर अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी का दामन थामा।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस कला संस्कृति फिल्म विभाग के चेयरमैन भानु प्रताप बड़ाईक ने राज्य के विभिन्न जिलों के कलाकारों को कांग्रेस की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। झारखंड की कला संस्कृति इतनी समृद्ध एवं विकसित है कि यह देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना परचम लहरा रही है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की कला संस्कृति विभाग बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ अपना कार्य कर रहा है, भानु प्रताप के नेतृत्व में हर रोज नए नए कलाकार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कलाकारों की जो भूमिका पार्टी एवं सरकार में होगी उसे कांग्रेस पार्टी दिलवाने का काम करेगी।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कला संस्कृति एवं फिल्म विभाग के चेयरमैन भानु प्रताप बड़ाईक ने मिलन समारोह में सभी नए कलाकारों को स्वागत किया तथा पार्टी की नीति सिद्धांतों को बताते हुए पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर शामिल होने का अनुरोध किया।

पार्टी में शामिल होने वाले कलाकारों में मुख्य रूप से दिनेश देवा, राजेश कच्छप, जितेंद्र नायक, सुरेंद्र हुजूर, संजय बाखला अंशु कुमार, मुन्ना कुमार, सलोनी मोनिका तिर्की सहित दर्जनों कलाकार शामिल हैं।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular