Monday, May 6, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीरांची विश्वविद्यालय परिसर में पेफी रांची झारखंड चैप्टर एवं आरंभ एक पहल...

रांची विश्वविद्यालय परिसर में पेफी रांची झारखंड चैप्टर एवं आरंभ एक पहल प्रगति की ओर एनजीओ द्वारा वॉलीबॉल कम्पटीशन आयोजित की गई

पीएएफआई फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया जो खेल मंत्रालय भारत सरकार का नेशनल स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन है जिसमें पेफी रांची झारखंड चैप्टर एवं आरंभ एक पहल प्रगति की ओर एनजीओ द्वारा पी ईएफआई रांची चैप्टर वॉलीबॉल कंपटीशन का प्रदर्शन कराते हुए रांची विश्वविद्यालय आरंभ की गई। यह आयोजन रांची विश्वविद्यालय के वॉलीबॉल कोर्ट ग्राउंड में आयोजित की गई.

रांची विश्वविद्यालय परिसर में पेफी रांची झारखंड चैप्टर एवं आरंभ एक पहल प्रगति की ओर एनजीओ द्वारा वॉलीबॉल कम्पटीशन आयोजित की गई

इस प्रतियोगिता में रांची यूनिवर्सिटी एवं रांची जिला वॉलीबॉल संघ के टीम ने प्रदर्शन दी एवं प्रतियोगिता के दरमियान चीफ गेस्ट इंस्पेक्टर श्री विमल नंदा सिन्हा जी, श्री लभआनंद जी सुपर फिफ्टी कोचिंग इंस्टिट्यूट डायरेक्टर, श्री श्वेतांक सेन झारखंड वालीबॉल एसोसिएशन सचिव, श्री अजय कुमार झा झारखंड वालीबॉल एसोसिएशन वाइस प्रेसिडेंट, एस आई श्री राम सुधीर झा नेशनल रेफरी अपनी उपस्थिति एवं प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाने का कार्य की साथ ही साथ पी ई एफ इ के झारखंड राज्य प्रेसिडेंट सुश्री रेनू कुमारी एवं झारखंड सेक्रेटरी श्री आलोक चौधरी जी इस प्रतियोगिता मे उपस्थित होकर रांची जिला चैप्टर का मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिता में रांची डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल विजेता रही एवं रांची विश्वविद्यालय वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर उपविजेता हुई, पीएफआई रांची चैप्टर के अध्यक्ष श्रीमती रीमा कुमारी ,सचिव रोहित कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गुप्ता सह सचिव सुश्री सुशांति टोपनो, सुश्री पूर्णिमा प्रजापति, सुश्री प्रभा कुमारी, श्री शशिकांत जी, श्री अश्वनी कुमार तिवारी जी, श्री अमरपाल जी झारखंड राज्य के ऑफिस कार्यकर्ता श्री कुमार गौरव जी के द्वारा वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजन का समापन किया गया।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular