Wednesday, May 1, 2024
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयआर्चरी विश्वकप में महिला तीरंदाजों ने जीता गोल्ड, मंत्री बन्ना गुप्ता ने...

आर्चरी विश्वकप में महिला तीरंदाजों ने जीता गोल्ड, मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिया बधाई

झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमलिका बारी की अगुवाई वाली भारतीय महिला रिकर्व टीम ने विश्व कप स्टेज 3 में फाइनल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

विश्वकप की यह फाइनल टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालिफायर के रूप में भी बेहद महत्वपूर्ण और निर्णायक मैच थी। इस शानदार उपलब्धि पर प्रशंसा जाहिर करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही झारखंड की बेटियों ने साबित किया है कि वे किसी से कम नही है। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने झारखंड के साथ पूरे देश का नाम रौशन किया है।

उन्होंने तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी और उनके प्रशिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular