Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeधर्म-कर्मराशिफल14 अगस्त राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारें

14 अगस्त राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारें

श्री शुभ सम्बत् 2078 शक 1943 सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु, श्रावण मास शुक्लपक्ष, तिथि षष्ठी ।।
पराःशक्ति ज्योतिष केन्द्र की प्रस्तुति :- आज का हृषिकेश पञ्चाड्ग
14 अगस्त 2021 दिन
शनिवार तिथि- षष्ठी मध्याह्न 11 बज० 42 मिनट तक, इसके बाद सप्तमी तिथि ।। नक्षत्र चित्रा प्रातः 07:54 बजे तक उपरांत स्वाती नक्षत्र रहेगा ।।
शुभ योग मध्याह्न 12:56 बजे तक तदुपरान्त शुक्ल योग ।।
तैतिल करण 15 घटी 25 उपरि गर करण 42 घटी 33 पल तक ।।
चन्द्रमा तुला राशि मे रहेगा ।।
औदायिक योग में :- काण योग प्रातः 07:54 तक रहेगा उपरान्त सिद्धि योग ।।
सूर्योदय/सूर्यास्त, चन्द्रोदय/चन्द्रास्त जाने ।।
सूर्योदय 5:32 बजे प्रातः
सूर्यास्त -6:28 बजे सायं
चंद्रमा का समय और राशि
चन्द्रोदय -रात्रि 06:29 बजे ।
चन्द्रास्त – 10:33 बजे रात्रि ।
विशेष पर्व :-
कल श्री गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती है । और 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा ।।
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजित मुहूर्त – 11:59:12 से 12:52:02 तक ।।
दिशा शूल: पूर्व
अशुभ मुहूर्त का समय
दुष्टमुहूर्त: 05:49:21 से 06:42:12तक व 06:42:12 से 07:35:02 तक ।।
कुलिक: 06:42:12 से 07:35:02 तक।।
यमघण्ट: 15:30:32 से 16:23:22 तक ।।
कंटक: 11:59:12 से 12:52:02 तक ।।
यमगण्ड: 14:04:41 से 15:43:45 तक ।।
गुलिक काल: 05:49:21 से 07:28:25 तक ।।
विशेष अशुभ मुहूर्त :-
राहुकाल :-
प्रातः 09 बजकर 00 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट तक ।
इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता हैं तथा यात्रा नंही करना चाहिए ।।

कष्ट निवारक उपाय

अकाल मृत्यु वो मरे, जो कर्म करे चाण्डाल का ।
काल उसका क्या बिगाड़े, जो भक्त हो महाकाल का ।।
 हर हर महादेव के साथ श्रावण मास के हर सोमवार को प्रदोष व्रत की तरह ही शिवलिंग बनाकर सायं पूजा करने वाला समस्त कामनाओं की सिद्धि स्वयं प्राप्त कर लेता है ।। शिव भक्तों के द्वारा कांवर चढाना, रुद्री पाठ द्वारा रुद्राभिषेक करना, रोग बाधा की शान्ति के लिए महामृत्युञ्जय जप आदि के आयोजन सिद्धप्रद होगें ।।
भगवान शिव अपने मस्तक पर चन्दमा धारण किये हुए हैं. घर में माता की बीमार होना, घर के जल स्रोतों का सूख जाना, घर में चंद्र दोष होने का संकेत है. यही नहीं मानसिक रोगों का होना भी चंद्र दोष होता है ऐसे में सावन या हमेशा सोमवार के दिन व्रत रखकर चंद्र पूजन करना चाहिए. इससे चंद्रमा शुभ होते है ।।
मातायें अपने सौभाग्य के रक्षार्थ व कन्याये भी अपनी शादी में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए कल मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत करेगी ।।

देखे आज का राशिफल

मेष राशिफल

कार्यों की सफलता के लिए आज कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। धन आगमन के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करना लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। धनप्राप्ति होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पति-पत्नी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सुख मिल सकता है। अपने करियर को नया मोड़ दे सकते हैं। ऑफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व दें। लोगों के प्रति अच्छे विचार रखने से फायदा होगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन मनोरंजन और घूमने-फिरने में समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार में नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी। सार्वजनिक तथा सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव से दूर रहें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पहले से मन में कोई प्रबल विचार बना लेने से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर आगे बढऩे की आवश्यकता है।

कर्क राशिफल

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। पुराने लोगों से रिश्तों में सुधार होगा, जिससे बड़ी सफलता भी मिल सकती है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। क्रोध पर संयम रखें। मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें। खुद में बदलाव की कोशिश करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। नए अवसर उपलब्ध रहेंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ और आकस्मिक धन आगमन के योग हैं। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, जिससे धैर्यशीलता में कमी आएगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का समय निकाल सकेंगे। हालांकि, मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तिन के अवसर बन सकते हैं। खान-पान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।

कन्या राशिफल

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा, जिससे परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। वाद-विवाद से बचें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। आज का दिन चुनौतियों भरा रहेगा।

तुला राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार विस्तार की योजना बनाएंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। अपने प्रयासों और अधिक मेहनत के कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन आगमन की संभावना रहेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। परिजनों के साथ उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। दांपत्य जीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनप्राप्ति के योग हैं। सोच-समझकर और सलाह लेकर ही प्रॉपर्टी में निवेश करें। पैसे की लेन-देन करने से बचें। स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अनावश्यक धन व्यय होने की संभावना है। यात्रा पर जाना लाभदायक रहेगा।

धनु राशिफल

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में धनप्राप्ति होगी, लेकिन थोड़ी प्रतिकूलताओं का कामना करना पड़ेगा। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। जॉब में उन्नति होगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। संतान पक्ष से परेशानी आ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। गाय को गुड़ खिलाना पुण्य दायी है। खर्चे बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, इसलिए संभलकर ही आगे बढ़ें।

मकर राशिफल

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में सफलता मिलेगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वाणी पर संयम और नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। भाग्य वृद्धि के लिए भगवान शिव की पूजा करें। अधिक मेहनत और अपने काम पर फोकस से बड़ा लाभ कमा सकते हैं।

कुम्भ राशिफल

आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। व्यापार-धंधे में प्रगति होगी। बेरोगजारों को नौकरी मिल सकती है। यात्रा की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके कार्यों से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को नये अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मन स्थिर रखते हुए आगे बढ़ेंगे, तो फायदा होगा।

मीन राशिफल

आर्थिक सुख-समृद्धि के बढऩे का समय है। धन आगमन के रास्ते बनेंगे। घर-परिवार में अपनों की अच्छी सलाह से भी फायदे के रास्ते खुल सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात होगा तथा मिलन सुखद रहेगा। शैक्षिक कार्य सफल होंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ कार्य करेंगे। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी।

शिव के प्रभावशाली मंत्र: ।
-पंचाक्षरी मंत्र
ॐ नम: शिवाय।
ये भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र कहलाता है। कहते हैं कि इस मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करने से जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिल जाती है।
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र अकाल मृत्यु की बाधा से मुक्ति दिलाता है। कहते हैं कि जिस व्यक्ति की कुण्डली में अकाल मृत्यु योग बना हो, उसे महामृत्युंजय जप कराना चाहिए।
-शिव गायत्री मंत्र
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।
इस मंत्र का जाप करने से सुख, समृद्धि तथा एश्वर्य की प्राप्ति होने की मान्यता है।
श्रावण मास के शुक्लपक्ष एवं किसी भी महीने मे पित्र शांति, सहित सभी प्रकार की समस्या के निवारण हेतु जप, पूजन, कथा आदि कराने के लिए
88000 ऋषियों की तपोभूमि नाभि गया, पृथ्वी के अष्टम बैकुण्ठ नैमिषारण्य धाम मे महामृत्युञ्जय जप, शिव- पुराण व रुद्राभिषेक सहित सन्त -ब्राह्मण भोज (भण्डारा) आदि कराने के लिए शीघ्राति शीघ्र सम्पर्क करे ।
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷ ÷÷÷÷÷
परा:शक्ति ज्योतिष केन्द्र
एवं कोचिंग सेंटर
निकट :- सहगल इन्टर कालेज, रामा आश्रम, हनुमत धाम – वार्ड नं-1, गंज बाजार,
नैमिषारण्य धाम, सीतापुर, उत्तर प्रदेश -भारत
प्रिय अभिभावक बन्धुओ,
क्या आप अपने बच्चों को ज्योतिष, वास्तु, कर्मकांड, संगीत के साथ श्रीमद् भागवत, गीता, देवी भागवत, राम- कथादि सीखना चाहते है तो शीघ्रातिशीघ्र हमारे कोचिंग सेंटर में सम्पर्क करें :-
(1) आनलाईन सेवा में आपका स्वागत है :-
ज्योतिष सीखने वाले छात्र छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर !!

(2) जो छात्र/ छात्राएँ नैमिषारण्य धाम में रहकर क्लास करना चाहते हैं वह शीघ्र सम्पर्क कर सकते हैं, स्थान सीमित है ।।

पराःशक्ति ज्योतिष केन्द्र में कुंडली विचारने परामर्श के लिए 501/-रु० की दक्षिणा एकाउंट नंबर 32602428345 तथा ‍‌ IFSC : SBINOOO1149 स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा सण्डीला जिला हरदोई में देकर ही सम्पर्क कर सकते हैं ।
हस्तलिपि कुंडली भृगुसंहिता पर आधारित व लाल किताब से बनवाने के लिए 1100/-रुपये की छोटी कुण्डली व 2100/- रुपये की बडी कुण्डली सप्तवर्गी दक्षिणा देकर बनवा सकते है ।जिसका आकार कापी या लम्बी पन्ने पर बनायीं जाती हैं।

आनलाईन शादी मिलान की या शादी की तारीख निकलवाने के लिए 151/- की दक्षिणा देकर मिलान करवा सकते है ।।

आचार्य बृजकुमार दीक्षित
पराःशक्ति साधक
यंत्र मंत्र तंत्र वास्तु ज्योतिष कर्मकाण्ड विशेषज्ञ

पराःशक्ति मण्डल में जुड़ने के लिए आनलाईन संपर्क करें ।

व्हाटसप नं०9369802511
चलभाष नं० 9453369025
देवपुरी नैमिषारण्य धाम सीतापुर व लखनऊ ।।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular